Didn't find what you were looking for?

Feel free to reach out to us.

+91
Or reach us directly
Chat With Us
×

अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया

अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) रक्त और बोन मैरो (अस्थि मज्जा) - हड्डियों के अंदर के स्पंजी ऊतक जहां रक्त कोशिकाएं बनती हैं उनका एक प्रकार का कैंसर है । वयस्कों की तुलना में बच्चों में एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया अधिक प्रचलित है।

अवलोकन

अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) रक्त और बोन मैरो (अस्थि मज्जा) - हड्डियों के अंदर स्पंजी ऊतक जहां रक्त कोशिकाएं बनती हैं उनका एक प्रकार का कैंसर है । अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया अपरिपक्व सफेद रक्त कोशिकाओं (सेल्स) के अतिउत्पादन के कारण होता है जिसे लिम्फोब्लास्ट या ल्यूकेमिक ब्लास्ट कहा जाता है।

चूँकि बोन मैरो (अस्थि मज्जा) लाल कोशिकाएँ (सेल्स), सामान्य सफेद कोशिकाएँ (सेल्स) और प्लेटलेट्स की पर्याप्त संख्या बनाने में असमर्थ है, एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित लोग एनीमिया, बार-बार होने वाले संक्रमण, खरोंच और रक्तस्त्राव जैसे रक्त विकारों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, ल्यूकेमिक ब्लास्ट कोशिकाएं रक्तप्रवाह में मिल जाती हैं और शरीर के विभिन्न अंगों, अर्थात् लिम्फ नोड्स, स्प्लीन (प्लीहा), लीवर (यकृत) और सेंट्रल नर्वस सिस्टम (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी) में जमा हो जाती हैं। वयस्कों की तुलना में बच्चों में एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया अधिक प्रचलित है।

प्रकार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया है:

लक्षण

सामान्य रक्त कोशिकाओं (सेल्स) के खराब परिसंचरण के कारण अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के सभी प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं। एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया तेजी से बढ़ता हैं, और मरीज़ निदान होने से पहले केवल थोड़े समय (दिन या सप्ताह) के लिए ही बीमार रहते हैं।

एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • लाल रक्त कोशिकाओं (सेल्स) (आरबीसी) के उत्पादन में कमी के कारण होने वाला एनीमिया
  • शारीरिक रूप से सक्रिय होने पर एनीमिया के कारण लगातार थकान, चक्कर आना, पीलापन या सांस लेने में तकलीफ होना
  • संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
  • प्लेटलेट काउंट कम होने के कारण रक्तस्राव बढ़ना या चोट लगना
  • ल्यूकेमिक ब्लास्ट सेल्स (विस्फोट कोशिकाओं) के अधिक उत्पादन के कारण हड्डी या जोड़ों में दर्द

अन्य लक्षणों में सीने में दर्द, लिम्फ नोड्स में सूजन और स्प्लीन (प्लीहा) या लीवर (यकृत) में सूजन के कारण पेट की परेशानी शामिल हैं।

इनमें से कुछ लक्षण अन्य बीमारियों में भी देखे जाते हैं, जैसे कि वायरल (विषाणुजन्य) संक्रमण भी; इसलिए, सटीक निदान और उचित उपचार के लिए एक उचित परीक्षण आवश्यक है।

कारण

जबकि एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के सटीक कारण पता नहीं हैं, यह माना जाता है कि जो जीन्स रक्त कोशिकाओं (सेल्स) के विकास और वृद्धि के लिए जिम्मेदार होते हैं उन जीनों में होने वाले म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) के परिणामस्वरूप यह बीमारी होती है।

इस बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए किए गए अध्ययनों में कुछ ऐसे कारकों की पहचान की गई है जो इस बीमारी के बढ़ते जोखिम से जुड़े हुए हैं:

निदान

आमतौर पर अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया का निदान रक्त और बोन मैरो (अस्थि मज्जा) के नमूनों की जांच करके किया जाता है।

उपचार

एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया एक ऐसा कैंसर है जो तेजी से बढ़ता है, और इसलिए, इसका निदान होने के तुरंत बाद ही इसका इलाज किया जाना चाहिए। उपचार योजना तैयार करने से पहले कई कारकों पर विचार किया जाना चाहिए, और उनमें एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया का उपप्रकार और चरण, मरीज़ की आयु और कुल स्वास्थ्य स्थिति शामिल हैं। एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ सामान्य विधियाँ निम्नलिखित हैं:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्यूट ल्यूकेमिया गंभीर लक्षणों के साथ तेजी से बढ़ता है और इसे तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया के मरीज़ों में कैंसर कोशिकाएं तेजी से विभाजित होती हैं।

दूसरी ओर क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया धीरे-धीरे बढ़ता है और ज्यादातर मामलों में शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं और इसलिए किसी को इसका पता भी नहीं चलता है।

हाँ, रक्त परीक्षण से (एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया) का पता लगाया जा सकता है। रक्त परीक्षण से मिलें जाँच-परिणामों की पुष्टि करने के लिए, अस्थि मज्जा परीक्षा, प्रतिरक्षा-फेनोटाइपिंग आदि जैसे कुछ और परीक्षणों की सिफारिश की जा सकती है।

अक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया अनुवांशिक होने के कोई पर्याप्त सबूत नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों को कुछ खास प्रकार के आनुवंशिक विकार, जो उन्हें अपने माता-पिता से आनुवंशिक रुप से मिल सकते हैं, उनमें (एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया) विकसित होने का जोखिम बढ़ सकता है। प्रमुख आनुवंशिक विकारों में शामिल हैं:

  • डाउन सिंड्रोम
  • ली-फ्रामेनी सिंड्रोम
  • फैंकोनी एनीमिया
  • क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम
  • ब्लूम सिंड्रोम
  • अटैक्सीअ-टेलैंगिएक्टेसिया
  • न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस

चूंकि अक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया होने का वास्तविक कारण पता नहीं है, इसलिए इस बिमारी को रोकने या टालने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए इस बारें में विशेषज्ञ पूरी तरह से अवगत नहीं हैं।

हालांकि, खतरनाक रसायनों और रेडिएशन (विकिरण) के संपर्क में आना, खराब प्रतिरक्षा प्रणाली आदि जैसे कुछ जोखिम कारक हैं जिनके कारण अक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया हो सकता हैं। खतरनाक रसायनों और रेडिएशन (विकिरण) के संपर्क से बचना और एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए रखने से इस बीमारी के विकसित होने जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

हां, कुछ बीमारियों जैसे की एएलएल - अक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के लिए, आपको बीमारी में सुधार होने के बाद भी कीमोथेरेपी लेने की आवश्यकता होगी। जब आपकी बीमारी में सुधार हों रहा हो तब भी कीमोथेरेपी देने का मुख्य उद्देश्य कैंसर को वापस आने से रोकना है। इसे मेन्टनन्स थेरेपी (संरक्षण चिकित्सा) कहा जाता है, और यह 2 साल तक चल सकता है।

Call Icon
WhatsApp Icon
Google Playstore Download logo
App Store Download logo