Feel free to reach out to us.
आँखों के कैंसर सबसे आसानी से इलाज होने वाले कैंसर में से एक है। हालाँकि, प्रारंभिक पहचान महत्वपूर्ण हो जाती है। यह भी महत्वपूर्ण है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
आँख में शुरू होने वाले किसी भी कैंसर को आँख का कैंसर कहा जाता है। आँख का कैंसर आँख के तीन क्षेत्रों में से एक क्षेत्र में विकसित हो सकता है :
आइबॉल (आँख का गोलक) (ग्लोब) तीन परतों से बना होता है, अर्थात् स्क्लीरा (श्वेतपटल), यूविया और रेटिना, और यह एक जेली जैसे पदार्थ से भरा होता है जिसे विट्रीस ह्यूमर कहा जाता है।
कक्षा, जिसमें आइबॉल (आँख का गोलक) के आसपास के ऊतक शामिल होते हैं
पलकें और आंसू ग्रंथियां, जो सहायक संरचनाएं हैं।
मेलेनोमा आँख के कैंसर का सबसे आम प्रकार है, और यह वयस्कों में अधिक प्रचलित है। हालांकि, अन्य प्रकार के कैंसर आँख के अन्य भागों में बनते हैं।
इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) कैंसर (आँख के भीतर का कैंसर) ऐसे कैंसर हैं जो आँख को ही प्रभावित करते हैं। प्राथमिक इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) कैंसर आँख में शुरू होते है और वहां से फैलते है। वयस्कों में प्राथमिक इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) कैंसर में शामिल हैं :
मेलानोमा मेलानोसाइट्स, रंगद्रव्य -उत्पादक सेल्स (कोशिकाओं) से उत्पन्न होता है। मेलेनोमा आमतौर पर कंजंक्टिवा (कंजंक्टिवल मेलानोमा) के बजाय यूविया (यूवेल मेलानोमा) में विकसित होता है।
इस प्रकार का लिंफोमा रेटिना के साथ-साथ आँख के विट्रीअस में भी विकसित हो सकता है। आँखों की ऑप्टिक तंत्रिका का पिछला हिस्सा भी प्रभावित होता है। नान-हॉजकिन्स बी सेल लिंफोमा प्राथमिक ओक्युलर लिंफोमा का सबसे आम प्रकार है। बच्चों में सबसे अधिक प्रचलित प्राथमिक इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) कैंसर निम्नलिखित हैं :
एक ऐसा कैंसर जो रेटिनल सेल्स (कोशिकाओं) (आँख के पिछले हिस्से में प्रकाश-संवेदी कोशिकाओं) में शुरू होता है।
यह कैंसर का दूसरा सबसे प्रचलित प्रकार है, लेकिन यह अभी भी काफी असामान्य है। बाहरी ट्यूमर आमतौर पर सौम्य होते है और धीमी गति से बढ़ते हैं और इसे काटकर इसका इलाज किया जा सकता है। रेटिना और कोरॉइड के आंतरिक ट्यूमर अधिक खतरनाक होते हैं, और उनके इलाज के लिए अक्सर सर्जरी के अलावा रेडिएशन (विकिरण) और अन्य उपचार की आवश्यकता होती है। वयस्कों में इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) मेलेनोमा विकसित हो सकता हैं, और बच्चों रेटिनोब्लास्टोमा विकसित हो सकता हैं, यह दोनों भी अन्य अंगों में फैल सकते हैं। स्तन कैंसर और लंग्ज (फेफड़ों के) कैंसर जैसे कई आम कैंसर आँखों में भी फैल सकते हैं। इन्हें दुय्यम इन्ट्रओक्यूलर (आंतराक्षि) कैंसर कहा जाता है।
जब तक कैंसर आँख के कुछ क्षेत्रों में फैल नहीं जाता या अधिक विकसित नहीं होता तब तक आँख के मेलेनोमा के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते है। इनमें से कई लक्षण अन्य, कम गंभीर बीमारियों के कारण हो सकते हैं। आँखों के कैंसर के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं :
अधिकांश आँखो के कैंसर का कारण अज्ञात है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने कुछ कारकों की पहचान की है जो आँखों के कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ाते हैं :
भूरी आँखों वाले लोगों की तुलना में हल्के रंग की आँखे जैसे कि नीली, हरी, या ग्रे आंखें, ऐसी आँखों वालें लोगों में मेलेनोमा विकसित होने की अधिक संभावना होती हैं।
तिल भी जोखिम कारकों की सूची में हैं। जिन लोगों में तिल होते हैं, उनमें त्वचा और आँखों के मेलेनोमा की संभावना अधिक होती है।
त्वचा का रंग हल्का होना आँखों के कैंसर के विकास में योगदान करने वाले कारकों में से एक माना जाता है।
जो लोग एड्स या ह्यूमन पैपिलोमा वायरस जैसे वायरस से संक्रमित हो गए हैं, या जिन्हें रुमेटीइड आर्थ्राइटिस (गठिया) जैसी ऑटोइम्यून बीमारी है, उनमें आँखों के कैंसर के विकास का जोखिम अधिक होता है।
लंबे समय तक यूवी प्रकाश के संपर्क में रहने से आँखों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
इम्यूनोसप्रेसेन्ट्स के उपयोग को भी आँखों के कैंसर के लिए एक जोखिम कारक माना जाता है।
आँखों के कैंसर के निदान में बार बार आँखों की जांच करना सबसे महत्वपूर्ण पहला कदम होता है। आँखों की जांच करते समय डॉक्टर दृष्टि और आँखों की गतिविधि के लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं। डॉक्टर सूजी हुई रक्त वाहिकाओं के लिए आँख के बाहर भी जांच करेंगे, जो आँख के अंदर ट्यूमर की उपस्थिति का संकेत दे सकती है।
आँख के अंदर ट्यूमर या अन्य समस्या के लिए अच्छी तरह से जांच करने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा विशिष्ट उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है।
आफ्थैल्मस्कोप (नेत्र दर्शक) हाथ में पकडने वाला उपकरण होता है जिसमें लाईट और एक छोटा आवर्धक लेंस होता है जिसका उपयोग आँखों की जांच करने के लिए किया जाता है।
इस प्रकार का आफ्थैल्मस्कोप (नेत्र दर्शक) एक मंच पर स्थिर होता है और अधिक विस्तृत रूप से जांच करने के लिए इसमें अधिक आवर्धन होता है।
गोनोस्कोपी लेंस, एक विशेष मिरर लेंस होता है, इसका उपयोग आँख के उन हिस्सों में ट्यूमर के विकास का पता लगाने के लिए किया जाता है जिनका अन्य किसी तरीके से पता लगाना मुश्किल होता है। परीक्षण के दौरान, कॉर्निया की परत को सुन्न करने के बाद उस पर गोनोस्कोपी लेंस को रखा जाता है और आँख के अंदरूनी हिस्से की ध्यान से जांच की जाती है।यदि उपरोक्त परीक्षणों के दौरान कोई असामान्यताएं पाई जाती हैं, तो निर्णायक निदान के लिए अतिरिक्त परीक्षणों की सिफारिश की जा सकती है।
आँखों के कैंसर का निदान करने के लिए अल्ट्रासाउंड स्कैन, फ्लोरेसिन एंजियोग्राफी, सीटी स्कैन, एक्स-रे और एमआरआई स्कैन का उपयोग किया जाता है। वे उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं, जैसे कि ट्यूमर का आकार, स्थान और स्थिति, साथ ही यदि आँखों के आसपास किसी लिम्फ नोड्स में सूजन है तो इसके बारें में भी जानकारी प्रदान करते है । इन लिम्फ नोड्स में कैंसर सेल्स (कोशिकाएं) मौजूद हो सकती हैं।
बायोप्सी के दौरान आँख के भीतर से कुछ विट्रीअस द्रव को निकालने के लिए आमतौर पर एक महीन सुई का उपयोग किया जाता है। कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिती की जांच करने के लिए, एक माइक्रोस्कोप के तहत इस नमूने की जांच की जाती है।
क्योंकि आँख का लिंफोमा सीएनएस लिंफोमा का विस्तार हो सकता है, सेरब्रोस्पाइनल फ्लूइड (मस्तिष्कमेरु द्रव) का मूल्यांकन करने के लिए स्पाइनल टैप आवश्यक हो सकता है। क्योंकि सीएसएफ ब्रेन और स्पाइन (मस्तिष्क और रीढ़) में बहता रहता है, यह स्पाइन या ब्रेन (रीढ़ या मस्तिष्क) में लिंफोमा के लक्षण दर्शा सकता है।
लिंफोमा के अन्य क्षेत्रों में फैलने से बचने के लिए बोन मैरो (अस्थि मज्जा) परीक्षण किया जा सकता है।
आँख के कैंसर प्रबंधन के लिए उपचार की सिफारिशें कई कारकों को ध्यान में रखते हुए की जाती हैं, जैसे कि ट्यूमर का स्थान और आकार, ट्यूमर कितनी दूर तक फैल गया है और मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति। आँखों के कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी पहला चरण है। अन्य उपचार विकल्पों में लेजर सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) और कीमोथेरेपी शामिल हैं।
सर्जरी में ट्यूमर को उसके आसपास के स्वस्थ ऊतक के छोटे से हिस्से के साथ निकालना शामिल होता है; हालाँकि, यदि कैंसर उन्नत चरणों में है, तो पूरे आइबॉल (आँख का गोलक) को निकालना पड़ सकता है। आँखों के कैंसर के प्रबंधन के लिए कई सर्जिकल दृष्टिकोण हैं।
इरिडेक्टॉमी में आईरिस (आँख की पुतली) के एक हिस्से को सर्जिकल तरीके से निकाला जाता है। यह छोटे आईरिस मेलानोमा के लिए एक संभावना हो सकती है।
आईरिस (आँख की पुतली) का एक हिस्सा और आइबॉल (आँख का गोलक) के बाहरी हिस्से की थोड़ी मात्रा को हटा दिया जाता है। इस उपचार विधि से छोटे आईरिस मेलानोमा का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
आईरिस (आँख की पुतली) और सिलिअरी बॉडी का एक टुकड़ा निकाला जाता है। यह प्रक्रिया छोटे आईरिस मेलानोमा के प्रबंधन में भी सहायक होती है।
इस प्रक्रिया में सिलिअरी बॉडी या कोरॉयडल मेलेनोमा को सर्जिकल रूप से निकालना शामिल होता है।
इन्यूक्लिएशन एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें पूरे आइबॉल (आँख का गोलक) को निकाल दिया जाता है। यह आम तौर पर बड़े मेलानोमा के प्रबंधन के लिए किया जाता है, हालांकि, यदि दृष्टि पहले ही जा चुकी है या यदि अन्य कोई भी वैकल्पिक उपचार के विकल्प आँखों की दृष्टि को प्रभावी रुप से नुकसान पहुंचा सकते है तो इसका उपयोग कुछ छोटे मेलानोमा के लिए भी किया जा सकता है। अक्सर इसी प्रक्रिया के दौरान आइबॉल (आँख का गोलक) को बदलने के लिए एक ऑर्बिटल इम्प्लांट (कक्षीय प्रत्यारोपण) को प्रत्यारोपित किया जाता है। इम्प्लांट (हड्डी के समान पदार्थ) बनाने के लिए सिलिकॉन या हाइड्रॉक्सीपैटाइट का उपयोग किया जाता है। यह उन मांसपेशियों से जुड़ा होता है जो आँख को हिलाती हैं, इसलिए यह मूल आँख की तरह संचालन करता है।
आइबॉल (आँख का गोलक) और आसपास के कई घटक, जिसमें पलक और मांसपेशियां, तंत्रिकाएं, और आँख के सॉकेट के अंदर के अन्य ऊतक शामिल हैं, ऑर्बिटल एक्स्केंटरेशन (कक्षीय निकास) के दौरान इनको निकाल दिया जाता हैं। यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है; हालाँकि, यह मेटास्टेसाइज्ड मेलानोमा के मामले में किया जा सकता है।
ब्रेकीथेरेपी एक प्रकार की रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) है जिसमें डॉक्टर रेडिओएक्टिव सामग्री के छोटे बीजों को ट्यूमर में या उसके पास रखते हैं। ट्यूमर के करीब होने के कारण रेडिएशन सोर्स (विकिरण स्रोत ) बेहतर लक्ष्यीकरण में मदद करता है और आसपास के ऊतकों को कम नुकसान पहुंचाता है। अधिकांश आँखों के मेलेनोमा के लिए, ब्रैकीथेरेपी की सिफारिश की जाती है।
इस प्रक्रिया में, रेडिएशन (विकिरण) को शरीर के बाहर किसी स्रोत से ट्यूमर की ओर निर्देशित किया जाता है। आज, प्रोटॉन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी जैसी उन्नत तकनीकी उपलब्ध हैं जो बेहतर और अधिक सटीक रेडिएशन (विकिरण) वितरण की सुविधा प्रदान कर सकती हैं।
जब सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) संभव हो, तब आँखों के मेलेनोमा के इलाज के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आँखों के कैंसर के इलाज के लिए निम्नलिखित लेज़र उपचारों का उपयोग किया जाता है :
इस उपचार में ट्यूमर को गर्म करने और ट्यूमर सेल्स (कोशिकाओं) को मारने के लिए इन्फ्रारेड प्रकाश का उपयोग किया जाता है।
इस प्रक्रिया में अत्यधिक केंद्रित, उच्च-ऊर्जा वाले लेज़र बीम से कैंसर के ऊतकों को जलाया जाता है।
मेलानोमा आमतौर पर पारंपरिक कीमोथेरेपी एजेंटों के लिए प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया नहीं देता है। कैंसर के अन्य भागों में फैल जाने के बाद ही कीमोथेरेपी की सलाह दी जाती है। यदि कीमोथेरेपी दी जाती है, तो उपचार त्वचीय मेलेनोमा के समान ही होता है।
हां, आँखों का कैंसर सबसे आसानी से इलाज करने योग्य कैंसर में से एक है। फिर भी, प्रारंभिक पहचान अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। आँखों के कैंसर के लिए पांच साल की जीवित रहने की दर बेहद आशाजनक है - उपलब्ध उपचार विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला को धन्यवाद।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आँखों के कैंसर के लक्षण आँखों की अन्य कम गंभीर समस्याओं के जैसे ही होते हैं और इसलिए अक्सर इनपर कम ध्यान दिया जाता है। इससे बचना चाहिए। कोई भी लक्षण यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता है, तो उसे जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
प्राइमेरी इन्ट्रओक्यूलर (प्राथमिक आंतराक्षि) मेलेनोमा 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सबसे आम है। किसी व्यक्ति को आँखों के कैंसर का निदान होने की औसत आयु 55 साल होती है। यह बच्चों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादातर नहीं पाता जाता है।
दुर्भाग्य से, आँखों के कैंसर के लिए कोई मानक स्क्रीनिंग प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है जो प्रारंभिक चरणों में आँखों के कैंसर का पता लगाने में मदद कर सके।
कुछ नेत्र विशेषज्ञ हर साल आँखों की जांच करने की सलाह देते हैं जो आँखों से संबंधित किसी भी असामान्यताओं का पता लगाने और समय पर उपचार की योजना बनाने में मदद कर सकती है। मेलेनोमा अक्सर आँखों की नियमित जांच के दौरान पकड़े जाते हैं।
इसके अलावा, आँखों के कैंसर प्रारंभिक चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखा सकते हैं, और यदि कोई लक्षण दिखते भी हैं, तो इस पर किसी का ध्यान नहीं जाने की संभावना होती है। इसलिए यह जरूरी है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच करवाएं।
दुर्लभ मामलों में, उपचार के वर्षों बाद आँखों के कैंसर का रिलैप्स (पुनरावर्तन) हो सकता है, और इसलिए, अपनी सभी फालो अप अपॉइंटमेंट (अनुवर्ती नियुक्तियों) पर ध्यान देना आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैंसर की पुनरावृत्ति या प्रसार पर निगरानी रखने के लिए फालो अप (अनुवर्ती) आवश्यक है।
हालाँकि, आँखों के कैंसर को पूरी तरह से रोकने के लिए कोई उपाय नहीं हैं, फिर भी कुछ चीज़ें हैं जो आप अपने आँखों के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कर सकते हैं।
सूर्य के प्रकाश के सीधे संपर्क में आने को सीमित करें, धूप में सुरक्षात्मक कपड़े और टोपी पहनें, सनस्क्रीन का उपयोग करें और अपनी आँखों की सुरक्षा के लिए यूवीए और यूवीबी किरणों का अधिकतम अवशोषण करने वाले रैपराउंड धूप का चश्मा पहनें।
हालाँकि धूप और ओक्युलर मेलानोमा के बीच कोई संबंध नहीं बताया गया है, कुछ डॉक्टरों का मानना है कि धूप का चश्मा पहनने से आँखों के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।