Feel free to reach out to us.
किडनी (गुर्दे) का कैंसर उन कैंसर में से एक है जिसका आसानी से इलाज किया जा सकता है। किडनी (गुर्दे) के कैंसर के मरीज़ों की जीवित रहने की दर भी उत्कृष्ट होती है, और मरीज़ उपचार के बाद सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
किडनी (गुर्दे) का कैंसर, जिसे रीनल कैंसर भी कहा जाता है, एक ऐसी बीमारी है जिसमें किडनी (गुर्दे) की सेल्स (कोशिकाएं) अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और कैंसरस बन जाती है या घातक हो जाती हैं।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर के मामलों में 85% रीनल सेल कार्सिनोमा के मामले होते है। आरसीसी नजदीकी टूब्यूल (वृक्क नलिकाएं) जो फिल्ट्रैशन के लिए जिम्मेदार होते हैं, उनसे उत्पन्न होते हैं।
इसे ट्रैन्ज़िशनल सेल कार्सिनोमा के रूप में भी जाना जाता है, वयस्कों में निदान किए जाने वाले सभी किडनी (गुर्दे) कैंसर के मामलों के 5% से 10% मामलें यूरोथेलियल कार्सिनोमा के होते है। इस तरह का कैंसर रीनल पेल्विस में शुरू होता है, मूत्राशय में जाने से ठीक पहले जहां मूत्र इकठ्ठा किया जाता है। कभी-कभी इसका इलाज ब्लैडर (मूत्राशय) के कैंसर की तरह किया जा सकता है।
किडनी (गुर्दे) का सारकोमा किडनी (गुर्दे) के कोमल ऊतकों, कैप्सूल (किडनी (गुर्दे) के चारों ओर संयोजी ऊतक की एक पतली परत), और वसा ऊतकों में विकसित होता है। हालाँकि, ये दुर्लभ प्रकार का कैंसर हैं। किडनी (गुर्दे) का सारकोमा बार-बार वापस आ जाता है और इसलिए, उपचार के बाद एक सख्त फालो अप (अनुवर्ती) योजना की आवश्यकता होती है।
विल्म्स ट्यूमर युवाओं में अधिक आम है, और इसका इलाज वयस्कों में निदान किए जाने वाले किडनी (गुर्दे) के कैंसर से अलग तरीके से किया जाता है। सभी किडनी (गुर्दे) कैंसर के मामलों के लगभग 1% मामलों में विल्म्स ट्यूमर होता है।
लिम्फोमा दोनों किडनीयों के आकार को बढा सकता है और बढ़े हुए लिम्फ नोड्स से जुड़ा होता है।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर के शुरुआती चरणों में, संकेत और लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। किडनी (गुर्दे) के कैंसर के कुछ सबसे सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं :
किडनी (गुर्दे) का कैंसर जो अन्य अंगों में मेटास्टेसाइज हो गया है, वो निम्नलिखित लक्षण दिखा सकता है :
हालांकि, ऊपर सूचीबद्ध किए गए इन लक्षणों में से कई लक्षण, अन्य विकारों के कारण हो सकते हैं, और किडनी (गुर्दे) के कैंसर वाले किसी व्यक्ति में कोई भी संकेत या लक्षण नहीं दिखाई दे सकते हैं। किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज़ नहीं करना अत्यंत महत्वपूर्ण है और यदि कोई लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
हालांकि किडनी (गुर्दे) के कैंसर का सटीक कारण ज्ञात नहीं है, कुछ जोखिम कारकों की पहचान की गई है, और इन जोखिम कारकों की वजह से किडनी (गुर्दे) के कैंसर के विकास की संभावना बढ़ सकती हैं :
धूम्रपान करने से किडनी (गुर्दे) के कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है।
मोटे व्यक्तियों में किडनी (गुर्दे) का कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर का सकारात्मक पारिवारिक इतिहास होना किडनी (गुर्दे) के कैंसर के लिए एक जोखिम कारक है।
लंबे समय तक इबुप्रोफेन और नेपरोक्सन का सेवन किडनी (गुर्दे) के कैंसर के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।
किडनी (गुर्दे) के विकारों का निदान होने के कारण डायलिसिस की आवश्यकता होती है, जिससे किडनी (गुर्दे) के कैंसर के विकास का खतरा बढ़ जाता है।
हेपेटाइटिस सी के संक्रमण से किडनी (गुर्दे) के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर का खतरा उम्र के साथ बढ़ता जाता है।
हाईपर टेंशन या उच्च रक्तचाप वाले लोगों में किडनी (गुर्दे) के कैंसर के विकास का जोखिम अधिक होता है।
इस अनुवांशिक विकार वाले व्यक्तियों को किडनी (गुर्दे) का कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है।
जिन लोगों ने सर्वाइकल (ग्रीवा संबंधी) कैंसर और टेस्टिकुलर कैंसर का इलाज कराया है उनमें किडनी (गुर्दे) का कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।
कैडमियम और कुछ तृणनाशक जैसे खतरनाक रसायनों के संपर्क में आने से किडनी (गुर्दे) का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर का पता लगाने और निदान करने के लिए डॉक्टरों द्वारा कई परीक्षणों की सिफारिश की जाती है। किसी भी परीक्षण से पहले, अच्छी तरह से शारीरिक परीक्षण किया जाता है और चिकित्सा इतिहास का पूरी तरह से मूल्यांकन किया जाता है ताकि मरीज़ में दिखाई देने वाले संकेतों और लक्षणों के कारण को समझा जा सके। यदि किडनी (गुर्दे) के कैंसर का संदेह होता है, तो डॉक्टर निम्नलिखित परीक्षणों की सिफारिश कर सकते हैं :
रक्त परीक्षण एक निश्चित निदान के लिए मदद नहीं करते हैं, लेकिन वे अंतर्निहित किडनी (गुर्दे) की समस्या जिसके लिए चिकित्सा ध्यान देने की आवश्यकता होती है उसके बारें में संकेत दे सकते हैं । रक्त परीक्षण यह जानने में भी मदद कर सकता है कि क्या रोग आस-पास के अंगों में फैल गया है।
पेशाब में रक्त के निशान की जांच करने के लिए भी मूत्र परीक्षण की सिफारिश की जाती है, जो केवल माइक्रोस्कोप के नीचे दिखाई देते हैं। किडनी (गुर्दे) के कैंसर वाले कई मरीज़ों के मूत्र में रक्त होता है और यह यूरीन साइटोलॉजी (मूत्र कोशिका विज्ञान) को एक विश्वसनीय परीक्षण विधि बनाता है।
इमेजिंग टेस्ट, जैसे एमआरआई स्कैन, पेट / सीटी स्कैन आदि, किडनी (गुर्दे) की विस्तृत संरचना प्रदान करते हैं, और यदि ट्यूमर मौजूद है, तो परीक्षण उसका विस्तार, आकार, सटीक स्थान, ग्रेड, आदि जैसा व्यापक डेटा प्रदान कर सकते हैं। इन इमेजिंग परीक्षणों का उपयोग रोग की स्टेजिंग, उपचार योजना, दिए गए उपचार की निगरानी और उपचार के बीच रोग की रिस्टेजिंग के लिए भी किया जाता है।
: किडनी (गुर्दे) के कैंसर सहित सभी ठोस ट्यूमर का निश्चित निदान प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका बायोप्सी है। इस प्रक्रिया के दौरान, कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति की जांच करने के लिए ऊतक का एक छोटा सा नमूना लिया जाता है और माइक्रोस्कोप के तहत उसकी जांच की जाती है। यदि रोग का हड्डी में मेटास्टेसिस होने का संदेह होता है, तो बोन (हड्डी) स्कैन की भी सिफारिश की जा सकती है।
डॉक्टर द्वारा सुझाया गया उपचार किडनी (गुर्दे) के कैंसर के चरण पर निर्भर करता है। यह अन्य कारकों पर भी निर्भर हो सकता है, जैसे कि ट्यूमर का आकार, सटीक स्थान, अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियां, मरीज़ की उम्र और मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति। किडनी (गुर्दे) के कैंसर के लिए उपलब्ध उपचार विकल्प निम्नलिखित हैं :
जिन मरीज़ों की उम्र आक्रामक उपचार से गुजरने के लिए बहुत ज्यादा हैं या केवल छोटा सा ट्यूमर है या जिनको हृदय रोग, लंग्ज (फेफड़ों) की बीमारी या किडनी (गुर्दे) की बीमारी जैसी अन्य गंभीर चिकित्सा स्थितियों का निदान किया गया है, उन मरीज़ों को सक्रिय निगरानी की सिफारिश की जा सकती है। सक्रिय निगरानी के दौरान, डॉक्टर नियमित परीक्षणों और अपॉइंटमेंट के माध्यम से ट्यूमर की बारीकी से निगरानी करेंगे।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी मुख्य उपचार विकल्प है। किडनी (गुर्दे) के ट्यूमर को या तो ओपन सर्जरी या मिनिमली इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) सर्जरी के माध्यम से आपरेट किया जा सकता है। मिनिमली इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) प्रक्रियाओं में रोबोटिक सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी शामिल हैं; इन दोनों प्रक्रियाओं में उपकरण डालने और ट्यूमर का आपरेशन करने के लिए छोटे चीरों का उपयोग किया जाता है। कम रक्तस्त्राव, उपचार संबंधी कम जटिलताएं, कम दर्द और तेजी से रिकवरी (स्वास्थ्य लाभ) यह मिनिमली-इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) प्रक्रियाओं के कुछ फायदे हैं।
डॉक्टरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सर्जिकल पद्धतियां नीचे दि गई हैं :
: नेफरेक्टोमी किडनी (गुर्दे) के कैंसर के लिए सिफारिश की जाने वाली एक सर्जिकल प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया किडनी (गुर्दे), ट्यूमर के आसपास के स्वस्थ ऊतकों की कुछ मात्रा जिसे मार्जिन कहा जाता है और ट्यूमर के करीब के लिम्फ नोड्स को निकाल देती है। कुछ मामलों में, अड्रीनल ग्लैन्ड (अधिवृक्क ग्रंथि) को भी निकाल जा सकता है। ओपन नेफरेक्टोमी में एक बड़े चीरे के माध्यम से ट्यूमर तक पहुंचा जाता है। दूसरी ओर मिनिमली इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) नेफरेक्टोमी में, ट्यूमर को आपरेट करने के लिए छोटे चीरों का उपयोग किया जाता है। इन चीरों के माध्यम से एक वीडियो कैमरा और छोटे सर्जिकल उपकरण डाले जाते हैं। सर्जन इस प्रक्रिया को वीडियो मॉनिटर की मदद से करता है।
इस प्रक्रिया के दौरान, सर्जन केवल ट्यूमर और ट्यूमर के आस पास के सामान्य ऊतकों के एक छोटे हिस्से को निकालता है। पूरी किडनी नहीं निकाली जाती। यह प्रक्रिया प्रारंभिक चरण के किडनी (गुर्दे) के कैंसर के लिए अनुकुल है। यदि मरीज़ के पास केवल एक किडनी (गुर्दा) है तो पार्शल नेफरेक्टोमी पर भी विचार किया जा सकता है। ऐसे मामलों में जहां ट्यूमर को पूरी तरह से निकालना संभव नहीं है, उसमें जितना संभव हो उतना ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी की जा सकती है। डॉक्टर किडनी (गुर्दे) से अन्य अंगों में फैल चुके ट्यूमर के लिए सर्जरी की भी सिफारिश कर सकते हैं।
यह एक नान-इनवेसिव (बिना चिरफाड वाली) चिकित्सा प्रक्रिया है जो कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए एक्स-रे जैसे हाई एनर्जी रेडिएशन बीम (उच्च-ऊर्जा विकिरण बीम) का उपयोग करती है। उपचार की कुल प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) को अन्य उपचार विधियों, जैसे सर्जरी और कीमोथेरेपी के साथ संयोजित किया जा सकता है। उन्नत चरण के किडनी (गुर्दे) के कैंसर के मामले में, खासकर उन मामलों में जहां रोग हड्डियों में फैल गया है, उनमें दर्द जैसे लक्षणों को कम करने के लिए रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) की सिफारिश की जा सकती है।
इम्यूनोथेरेपी एक नया उपचार दृष्टिकोण है जो मरीज़ की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। जब कैंसर सेल्स (कोशिकाएं) अनोखा प्रोटीन बनाती हैं जो उन्हें प्रतिरक्षा प्रणाली की सेल्स (कोशिकाओं) से छिपाने में मदद करता हैं, तो शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता में बाधा आ सकती है। ऐसे मामलों में, इम्यूनोथेरेपी प्रतिरक्षा सेल्स (कोशिकाओं) को कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता हासिल करने में मदद कर सकती है। मल्टीमॉडल (बहु विध) उपचार योजना के एक भाग के रूप में इम्यूनोथेरेपी की सिफारिश अन्य उपचारों के साथ की जा सकती है।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी मुख्य इलाज नहीं है। हालांकि, कुछ प्रतिशत मामलों में, किडनी (गुर्दे) के कैंसर का प्रबंधन करने के लिए कीमोथेरेपी की सिफारिश की जाती है। यह उपचार विधि प्रभावशाली दवाओं का उपयोग करती है जो पूरे शरीर में कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने में सक्षम होती हैं। कीमोथेरेपी दवाओं को मौखिक रूप से या नसों के माध्यम से प्रशासित किया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में, किडनी (गुर्दे) के कैंसर का इलाज मल्टीमॉडल (बहु विध) दृष्टिकोण से किया जाता है; जैसे सफल नैदानिक परिणामों और बेहतर उत्तरजीविता दर के लिए सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) को संयोजित किया जाता है वैसे ही कीमोथेरेपी को अन्य उपचार विधियों के साथ संयोजित किया जा सकता है।
टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) एक प्रकार का कैंसर उपचार है जो कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) में पाए जाने वाली विशिष्ट भेद्यताओं या संकेतकों पर केंद्रित है। टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) इन भेद्यताओं को रोकने में सक्षम हो सकती है और इसलिए विभिन्न तंत्रों के माध्यम से कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को मार सकती है। टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) एक व्यक्तिगत उपचार दृष्टिकोण है, और सभी मरीज़ इसके लिए पात्र नहीं होते हैं।
आमतौर पर अगर इसका जल्दी पता चल जाए तो किडनी (गुर्दे) के कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता। आज, नए उपचारों और तकनीकों के परिणामस्वरूप उन्नत-चरण के किडनी (गुर्दे) के कैंसर के मामलों में भी जीवित रहने की दर काफी अधिक है।
हाँ, धूम्रपान किडनी (गुर्दे) के कैंसर के जोखिम कारकों में से एक है, और इससे किडनी (गुर्दे) का कैंसर हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि तंबाकू छोड़ने पर विचार किया जाए।
जब कैंसर के कारण एक किडनी (गुर्दा) निकाल दी जाती है, तो दूसरी किडनी (गुर्दा) दोनों के लिए काम करना शुरू कर देती है। अधिकांश लोग जिनके पास एक किडनी (गुर्दा) है वे बिना किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के सामान्य जीवन जी सकते हैं। हालाँकि, आपको अपने आप को स्वस्थ रखना चाहिए और उन गतिविधियों के बारे में सचेत रहना चाहिए जो आपकी दूसरी किडनी (गुर्दे) को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
किडनी (गुर्दे) के कैंसर का सटीक कारण ज्ञात नहीं है, और इसलिए किडनी (गुर्दे) के कैंसर को पूरी तरह से रोकने के लिए कोई ज्ञात तरीके नहीं हैं। हालांकि, किडनी (गुर्दे) के कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने के कुछ तरीके हैं :
धूम्रपान की आदत छोड़ने से आपके किडनी (गुर्दे) के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
स्वस्थ वजन प्रबंधन आपके किडनी (गुर्दे) के कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फलों और सब्जियों से भरपूर आहार भी आपके किडनी (गुर्दे) के कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, आप पशु वसा का सेवन कम करने पर विचार कर सकते हैं