Feel free to reach out to us.
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर तब होता है जब बड़ी आंत (कोलोन) में कोशिकाएं (सेल्स) अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं। ज्यादातर मामलों में, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर छोटे आकार के, नान-कैंसरस आउटग्रोथ के रूप में शुरू होते हैं जिन्हें पॉलीप्स कहा जाता है। समय के साथ, कुछ पॉलीप्स कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर बन जाते हैं।
कभी-कभी, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है, कोलोरेक्टल कैंसर एक शब्दावली है जो कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर और रेक्टल (मलाशय) कैंसर को एक साथ जोड़ती है – यह एक प्रकार का कैंसर है जो रेक्टम लाइनिंग (मलाशय के परत) में बनता है।
फाइबर सामग्री की कमी वाले फास्ट फूड के बढ़ते सेवन के कारण भारत में कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के मामलों में वृद्धी हुई है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर जिस प्रकार की कोशिकाओं (सेल्स) उत्पन्न होते हैं उसके आधार पर, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है :
एडेनोकार्सिनोमा उन कोशिकाओं (सेल्स) से उत्पन्न होता है जो बड़ी आंत की भीतरी सतह की परत बनाती हैं। यह कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का सबसे आम प्रकार है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (जीआईएसटी) काजल (आईसीसी) की इन्टर्स्टिशल सेल्स (अंतरालीय कोशिकाओं) में बनता है, यह जीआई ट्रैक्ट की दीवार की परत बनाने वाली विशेष कोशिकाएं (सेल्स) हैं। जब भोजन और तरल पदार्थ जीआई ट्रैक्ट से गुजरते हैं तो ये कोशिकाएं (सेल्स) जीआई ट्रैक्ट के संकुचन के लिए जिम्मेदार होती हैं।
कार्सिनॉइड ट्यूमर धीमी गति से बढ़ने वाले ट्यूमर होते हैं और जीआई ट्रैक्ट में मौजूद हार्मोन बनाने वाली कोशिकाओं (सेल्स) में बनते हैं। कार्सिनॉइड ट्यूमर प्रारंभिक चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखाते हैं।
कोलोन (बृहदान्त्र) लिंफोमा बड़ी आंत के लिम्फ टिशू (लसीका ऊतक) में बनता है। यह कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का एक दुर्लभ रूप है।
ज्यादातर मामलों में, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर प्रारंभिक चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखाते हैं, और यदि कुछ लक्षण दिखाई देते भी हैं, तो वे अस्पष्ट होते हैं। कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर से जुड़े हुए प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं :
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का एक बड़ा प्रतिशत (80%) पर्यावरणीय कारकों के कारण होता है, जबकि इस कैंसर का एक छोटा प्रतिशत (20%) आनुवंशिक कारकों के कारण होता है। निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं जो कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर से जुड़े हुए हैं :
सौम्य, नान-कैंसरस गांठों का उत्पन्न होना, जिन्हें पॉलीप्स कहा जाता है, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
अधिक वजन या मोटापा होने से कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है
ऐसे आहार का सेवन करना जिसमें प्रसंस्कृत वसा अधिक मात्रा में हो और जिसमें फाइबर की मात्रा कम हो, यह आहार कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के जोखिम को बढ़ाने में योगदान देता है। रेड मीट का अधिक सेवन भी कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है।
सुस्त जीवन शैली होने से कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
तंबाकू में मौजूद कुछ रसायन कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।
मध्यम से अधिक मात्रा में शराब के सेवन से कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
उम्र बढ़ने के साथ कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कोलोन (बृहदान्त्र) पॉलीप्स के पारिवारिक इतिहास वाले लोगों में कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का खतरा अधिक होता है।
अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन रोग जैसे सूजन – संबंधी आंत्र विकारों के व्यक्तिगत इतिहास वाले लोगों में भी कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादातर मामलों में, प्रारंभिक अवस्था में कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का कोई लक्षण नहीं होगा; जब रोग उन्नत चरणों में पहुँचता है तब लक्षण अधिक स्पष्ट हो जाते हैं। इसलिए, अधिक जोखिम वाले लोगों को नियमित जांच पर विचार करना चाहिए, जो शुरुआती पहचान और समय पर उपचार में मदद करता है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का पता लगाने और निदान के लिए सिफारिश की जाने वाली सामान्य परीक्षण विधियां निम्नलिखित हैं :
प्रारंभ में, चिकित्सक लक्षणों के कारण को समझने के लिए मरीज़ के संपूर्ण मेडिकल इतिहास का मूल्यांकन करता है और मरीज़ की शारीरिक जांच करता है।
कार्सिनोएम्ब्रायोनिक एंटीजन या सीईए एक विशेष प्रकार का प्रोटीन है जो कोलोन (बृहदान्त्र) द्वारा विमोचित किया जाता है। हालांकि, रक्त में सीईए की उपस्थिति कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के निदान की पुष्टि नहीं करती है क्योंकि सीईए का स्तर अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के परिणामस्वरूप भी बढ़ जाता है। उपचार के दौरान दिए जाने वाले उपचार के लिए ट्यूमर की प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए इस परीक्षण की सिफारिश की जा सकती है।
यह भी कोलोरेक्टल कैंसर के लिए सिफारिश की जाने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट है। यह परीक्षण मल के नमूने में सम्मिलित रक्त की मात्रा की जांच करता है जो खुली आंखों को दिखाई नहीं देता है। यह परीक्षण प्रारंभिक पहचान में अत्यधिक सहायक है क्योंकि मल में रक्त की उपस्थिति कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के पहले लक्षणों में से एक है।
कोलोनोस्कोपी के दौरान, डॉक्टर रेक्टम (मलाशय) के माध्यम से कोलोन (बृहदान्त्र) में एक पतली और लचीली ट्यूब डालते हैं ताकि कोलोन (बृहदान्त्र) और रेक्टल कैनाल (मलाशय मार्ग) में पॉलीप्स की उपस्थिती की जांच की जा सके। कुछ मामलों में, कोलोनोस्कोपी के दौरान पॉलीप्स को निकाल दिया जाता है। कई बार, कोलोनोस्कोपी के दौरान डॉक्टर बायोप्सी के लिए नमूना भी इकठ्ठा कर सकते हैं। यह एक बाह्य मरीज़ प्रक्रिया है जो सेडटिव (शामक दवाओं) की मदद से की जाती है।
बायोप्सी के दौरान, संदिग्ध क्षेत्र से ऊतक का एक छोटा सा नमूना लिया जाता है और कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) की उपस्थिति का पता लगाने के लिए माइक्रोस्कोप के तहत उसकी जांच की जाती है।
एमआरआई स्कैन, पेट / सीटी स्कैन इत्यादि, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के निदान की पुष्टि होने के बाद स्टेजिंग के बारें में पता लगाने के लिए सिफारिश की जाने वाली सामान्य इमेजिंग टेस्ट हैं। ये परीक्षण आंतरिक अंगों की स्पष्ट छवियां प्रदान करते हैं, जो महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आवश्यक होते है, जैसे कि ट्यूमर का आकार, ट्यूमर का सटीक स्थान, रोग जहां फैल गया है वह क्षेत्र, आदि। ये इमेजिंग परीक्षण उपचार योजना, चिकित्सा निगरानी और उपचार के दौरान रोग के चरणों का फिर से पता लगाने में भी मदद करते हैं।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के मामलों के लिए उपचार योजना विभिन्न कारकों के आधार पर बनाई जाती है, जिसमें रोग का चरण, ट्यूमर का ग्रेड, मरीज़ की उम्र और उसकी कुल स्वास्थ्य स्थिति शामिल होती है।
आमतौर पर प्रारंभिक चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का इलाज सर्जरी से किया जाता है; हालाँकि, जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, तब अधिक व्यापक उपचार योजनाओं की आवश्यकता होती है जिसमें कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा), इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) शामिल हो सकती है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के इलाज का मुख्य तरीका सर्जरी है। ज्यादातर मामलों में प्रारंभिक चरण और उन्नत चरण के कैंसर दोनों के लिए उपचार योजना में सर्जरी शामिल होती है। रोग के चरण के आधार पर, डॉक्टर द्वारा निम्नलिखित सर्जिकल प्रक्रियाओं में से एक की सिफारिश की जा सकती है :
प्रारंभिक चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर, जहां ट्यूमर का आकार छोटा होता है और रोग स्थानीय होता है और पॉलीप के भीतर होता है, डॉक्टर पॉलीपेक्टॉमी की सिफारिश कर सकते हैं, जहां उस विशिष्ट पॉलीप को निकाल दिया जाता है। यह प्रक्रिया केवल कोलोनोस्कोपी के दौरान ही की जा सकती है।
प्रारंभिक चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के लिए भी इस सर्जिकल प्रक्रिया की सिफारिश की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान, कैंसरयुक्त पॉलीप को बड़ी आंत की भीतरी परत के एक हिस्से के साथ निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जाता है। यह एक मिनिमली इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) प्रक्रिया है।
ऐसे कैंसरयुक्त पॉलीप्स जिन्हें कोलोनोस्कोपी के दौरान निकाला नहीं जा सकता है, उनका इलाज लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के दौरान, सर्जन पेट की दीवार में छोटे-छोटे चीरे लगाते है और वीडियो मॉनिटर की मदद से ट्यूमर को हटाने के लिए इन चीरों के माध्यम से कैमरे के साथ विशेष उपकरण प्रशासित किए जाते हैं। कैंसर आस-पास के क्षेत्रों में फैल गया है या नहीं इसकी जांच करने के लिए सर्जन इस प्रक्रिया के दौरान लिम्फ नोड के नमूने भी इकठ्ठा कर सकते है।
जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के प्रबंधन के लिए अधिक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया की आवश्यकता होती है। पार्शल (आंशिक) कोलेक्टॉमी के दौरान, बड़ी आंत के उस कैंसर ग्रस्त हिस्से को, स्वस्थ ऊतक के एक छोटे हिस्से जिसे मार्जिन कहा जाता उसके साथ निकाल दिया जाता है। कोलेक्टॉमी के बाद, कोलोन (बृहदान्त्र) के स्वस्थ हिस्से को रेक्टम (मलाशय) से वापस जोड़ दिया जाता है। ज्यादातर मामलों में, यह एक मिनिमली इनवेसिव (कम से कम चिरफाड वाली) प्रक्रिया होती है।
कुछ मामलों में, कोलोन (बृहदान्त्र) के स्वस्थ हिस्से को रेक्टम (मलाशय) से दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता है, और ऐसे मामलों में डॉक्टर ऑस्टोमी की सलाह देते हैं। ऑस्टियोमी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें कोलोन (बृहदान्त्र) के स्वस्थ हिस्से को पेट की दीवार पर बनाए गए ओपनिंग से जोडा जाता है, और इस ओपनिंग को स्टोमा (रंध्र) कहा जाता है। यह प्रक्रिया रेक्टम (मलाशय) को शामिल किए बिना ठोस अपशिष्ट और गैस को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। कोलोन (बृहदान्त्र) से निकलने वाले अपशिष्ट को एक कलेक्शन बैग में इकठ्ठा किया जाता है, जिसे शरीर के बाहर पहना जाता है और इसे डॉक्टर की सिफारिश के अनुसार नियमित रूप से साफ करना पड़ता है और बदलना पड़ता है। कुछ मामलों में, कोलेक्टॉमी अस्थायी होती है, सर्जरी के बाद जब तक कि बड़ी आंत और (मलाशय) का भाग ठीक नहीं हो जाता। हालाँकि, कुछ मामलों में यह स्थायी भी हो सकता है।
इस प्रक्रिया के दौरान, ट्यूमर के करीब स्थित लिम्फ नोड्स को निकाल दिया जाता है और कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) की उपस्थिति के लिए उसका परीक्षण किया जाता है।
बची हुई कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) से छुटकारा पाने के लिए, सर्जरी के बाद रेडिएशन (विकिरण चिकित्सा) की सिफारिश की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान, कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) को नष्ट करने के लिए इन्टेन्स रेडिएशन बीम (तीव्र विकिरण किरणों) का उपयोग किया जाता है। चूंकि यह एक नान – इनवेसिव (बिना चिरफाड वाली) प्रक्रिया है, इसलिए बाह्य मरीज़ के रूप में रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) प्राप्त की जा सकती है। उन्नत चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर वाले मरीजों में ट्यूमर को श्रिंक करने (सिकोड़ने) और कैंसर के कारण होने वाले दर्द और अन्य लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) की सिफारिश की जा सकती है।
कीमोथेरेपी के दौरान, कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) को नष्ट करने के लिए प्रभावशाली कैंसररोधी दवाओं का उपयोग किया जाता है। एक सिस्टमिक थेरेपी (प्रणालीगत चिकित्सा) के रूप में, यह उपचार दृष्टिकोण पूरे शरीर में कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) को नष्ट कर देता है। कीमोथेरेपी सर्जरी से पहले ट्यूमर को श्रिंक करने (सिकोड़ने) के लिए या सर्जरी के बाद बची हुई कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) को मारने के लिए दी जा सकती है। रोग की प्रगति में देरी करने और रोग के कारण होने वाले लक्षणों को कम करने के लिए कीमोथेरेपी को उपशामक चिकित्सा के एक भाग के रूप में भी दिया जा सकता है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) द्वारा जारी किए जाने वाले विशिष्ट प्रोटीन प्रतिरक्षा कोशिकाओं (सेल्स) को अंधा कर देते हैं, और यह उन्हें कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) पर हमला करने और कैंसर के विकास को नियंत्रित करने से रोकता है। इम्यूनोथेरेपी का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करना है। आमतौर पर उन्नत चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर वाले मरीजों के लिए इम्यूनोथेरेपी की सिफारिश की जाती है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) द्वारा जारी किए जाने वाले विशिष्ट प्रोटीन प्रतिरक्षा कोशिकाओं (सेल्स) को अंधा कर देते हैं, और यह उन्हें कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) पर हमला करने और कैंसर के विकास को नियंत्रित करने से रोकता है। इम्यूनोथेरेपी का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करना है। आमतौर पर उन्नत चरण के कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर वाले मरीजों के लिए इम्यूनोथेरेपी की सिफारिश की जाती है।
टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) देते समय, कैंसर कोशिकाओं (सेल्स) द्वारा आस-पास के अंगों में बढ़ने, विभाजित होने और फैलने के लिए विशिष्ट मार्गों का उपयोग किया जाता है। टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) दवाएं इन मार्गों को अवरुद्ध करती हैं और कैंसर के विकास को रोकती हैं। यह कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के उपचार की मुख्य पंक्ति नहीं है, और केवल उन्नत चरणों में जब कैंसर किसी अन्य उपचार के लिए प्रतिक्रिया नहीं दे रहा हो तब इसकी सिफारिश की जाती है ।
हां, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर अत्यधिक उपचार योग्य हैं, और ज्यादातर मामलों में, हम मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता से समझौता किए बिना जिवित रहने के अच्छे दर के साथ उनका इलाज कर सकते हैं। आज, हमारे पास उपचार के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें मरीज़ों के लिए उपचार की जटिलताएँ कम होती हैं।किसी भी अन्य प्रकार के कैंसर की तरह, कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए, इसका प्रारंभिक चरण में ही निदान होना चाहिए, और स्क्रीनिंग प्रारंभिक चरण में कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का पता लगाने का एक तरीका है। मोटापे से ग्रस्त, सुस्त जीवन शैली वाले लोग, सकारात्मक कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का पारिवारिक इतिहास या पॉलीप्स का व्यक्तिगत इतिहास वाले लोग आदि जैसे अधिक जोखिम वाले लोगों को नियमित रूप से कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर स्क्रीनिंग पर विचार करना चाहिए क्योंकि इससे प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार में मदद मिलती है।
जी हां, शोधकर्ताओं ने पाया है कि कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के सेवन पर नजर रखने से आपके कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है:
दुर्भाग्य से, युवा आबादी में कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और इसके कई कारण हैं। इस प्रवृत्ति के प्रमुख कारणों में कम फाइबर वाले आहार, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन, सुस्त जीवन शैली के कारण होने वाला मोटापा आदि शामिल हैं।
रोबोट की सहायता से की जाने वाली सर्जरी कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के उपचार के विकल्पों में से एक विकल्प है। रोबोटिक सर्जरी के प्रमुख फायदों में शामिल है कम दर्द और कम रक्तस्त्राव, अस्पताल में कम समय तक रहना, उपचार संबंधी जटिलताएं कम होती है और तेजी से रिकवरी (स्वास्थ्य लाभ) होती है। हालांकि, सभी कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के मामलों का इलाज रोबोटिक सर्जरी से नहीं किया जा सकता है। उपचार की योजना बनाते समय, डॉक्टर रोग के चरण, ट्यूमर का सटीक स्थान, इसका ग्रेड, मरीज़ की उम्र और उसकी कुल स्वास्थ्य स्थिति जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हैं। अगर इस मूल्यांकन के दौरान, डॉक्टर मरीज़ को रोबोटिक सर्जरी के लिए सही उम्मीदवार पाते है, तो रोबोटिक सर्जरी को उसकी उपचार योजना में शामिल किया जाएगा।
हालांकि ऐसा कोई उपाय नहीं है जिससे कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर को 100% रोका जा सके, लेकिन कुछ उपाय हैं जो आप अपने कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए कर सकते हैं :
आपके आहार में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों, जैसे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट के साथ - साथ सब्जियां और साबुत अनाज शामिल होना चाहिए, क्योंकि ये बड़ी आंत के स्वस्थ कामकाज के लिए आवश्यक हैं।
कभी भी धूम्रपान करना शुरू न करें और यदि आप पहले से ही धूम्रपान कर रहें हैं, तो धूम्रपान छोड़ दें क्योंकि तम्बाकू कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।
शराब का सेवन कम करें क्योंकि यह आपके कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होने से आपके कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, और इसलिए, आपके कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना आवश्यक है।
कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर के लिए नियमित स्क्रीनिंग पर विचार करें। जब आपकी उम्र 45 साल हो जाती हैं, तब आपको अपने कोलोन (बृहदान्त्र) कैंसर की जांच शुरू कर देनी चाहिए; यदि आपका इस बीमारी का पारिवारिक इतिहास है तो यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है।