Feel free to reach out to us.
भारत और कई अन्य विकासशील देशों में गले का कैंसर बढ़ रहा है और धूम्रपान छोडकर और तम्बाकू और शराब के सेवन को सीमित करके गले के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
जब गले – अन्ननलिका (फैरिंक्स) और वॉयस बॉक्स - स्वरयंत्र (लैरिंक्स) में सेल्स (कोशिकाएं) अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं, जिसके कारण ट्यूमर का विकास होता है तब गले का कैंसर होता है । गले का कैंसर भारत में सबसे आम सिर और गर्दन के कैंसर में से एक है। यह उन कैंसर में से एक है जो तेजी से बढ़ते है, और इसलिए, इसका प्रारंभिक चरण में पता लगाना महत्वपूर्ण होता है।
ट्यूमर के विकास के सटीक स्थान के आधार पर गले के कैंसर को निम्नलिखित प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है :
इस प्रकार का कैंसर नाक के ठीक पीछे के क्षेत्र में बनता है।
ऑरोफरीन्जियल कैंसर मुंह के पीछे गले का क्षेत्र जिसमें टॉन्सिल भी शामिल है उससे उत्पन्न होता है ।
इस प्रकार का कैंसर गले के निचले हिस्से में - श्वासनलिका के ऊपर बनता हैं।
ग्लोटिक कैंसर या वोकल कॉर्ड कैंसर वोकल कॉर्ड में सेल्स (कोशिकाओं) से उत्पन्न होते हैं।
सुप्राग्लॉटिक कैंसर वॉयस बॉक्स - स्वरयंत्र (लैरिंक्स) के ऊपर के क्षेत्र में बनता है - जिसमें एपिग्लॉटिस और वोकल कॉर्ड के ऊपर का क्षेत्र शामिल है।
ये कैंसर लैरिंक्स (स्वर यंत्र) के निचले क्षेत्र में वोकल कॉर्ड के ठीक नीचे शुरू हो सकते हैं।
भारतीयों में गले के कैंसर के लिए तम्बाकू का सेवन सबसे बड़ा जोखिम कारक पाया गया है। तम्बाकू छोड़ना गले के कैंसर के जोखिम को कम करने के प्रभावी तरीकों में से एक है।
गले का अल्सर गले के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। किसी भी लक्षण को अनदेखा नहीं करना महत्वपूर्ण है, और इन लक्षणों को चिकित्सक के ध्यान में लाने से शुरुआती पहचान और समय पर उपचार में मदद मिलती है। गले के कैंसर के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं :
म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) के जो कारण गले के कैंसर की ओर ले जाते हैं, वह अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, गले के कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं :
तम्बाकू का सेवन, जिसमें धूम्रपान और तम्बाकू चबाना शामिल है, गले के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
अत्यधिक शराब के सेवन से गले के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
अध्ययनों से पता चला है कि दीर्घकालिक एचपीवी संक्रमण से गले के कैंसर के विकास का खतरा बढ़ सकता है।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में गले के कैंसर का खतरा 5 गुना अधिक होता है।
उम्र के साथ गले के कैंसर के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
अफ्रीकी-अमेरिकी नस्ल से संबंधित लोगों को गले के कैंसर के विकास का जोखिम अधिक होता है।अन्य जोखिम कारकों में हानिकारक रसायनों के संपर्क में आना, भोजन की खराब आदतें आदि शामिल हैं।
गले के कैंसर का पता लगाने और निदान करने के लिए विभिन्न तरीके उपलब्ध हैं। गले के कैंसर के निदान के लिए मुख्य रूप से उपयोग की जाने वाली परीक्षण विधियाँ निम्नलिखित हैं :
जब कोई मरीज़ गले के कैंसर के लक्षणों के साथ डॉक्टर के पास आता है तो डॉक्टर सबसे पहले मरीज़ के चिकित्सा इतिहास का आकलन करते हैं और पूरी तरह से शारीरिक जांच करते हैं। शारीरिक परीक्षण के दौरान, डॉक्टर गांठ या किसी अन्य असामान्यताओं की उपस्थिति के लिए गले के क्षेत्र की भी जांच करते हैं।
ट्यूमर के विकास की सीमा का आकलन करने के लिए एंडोस्कोपी की सिफारिश की जाती है। प्रक्रिया के दौरान, एक वीडियो कैमरा के साथ एक पतली ट्यूब जिस पर प्रकाश स्त्रोत फिट किया होता है वह मरीज़ के गले में डाली जाती है। कई बार डॉक्टर इस प्रक्रिया के दौरान बायोप्सी के लिए नमूना भी इकठ्ठा कर सकते हैं।
इमेजिंग टेस्ट, जैसे एमआरआई, पेट / सीटी स्कैन आदि, ट्यूमर के आकार, ट्यूमर का चरण, सका सटीक स्थान और ग्रेड के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं। ये परीक्षण उपचार के दौरान उपचार योजना और चिकित्सा निगरानी में भी मदद करते हैं।
इस प्रक्रिया के दौरान, संदिग्ध क्षेत्र से ऊतक का एक छोटा सा नमूना इकठ्ठा किया जाता है और कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति के लिए माइक्रोस्कोप के तहत उस नमूने की जांच की जाती है। गले के कैंसर का निश्चित निदान प्राप्त करने के लिए बायोप्सी सबसे पसंदीदा तरीका है।
रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) गले के कैंसर के लिए सिफारिश की जाने वाली सामान्य उपचार पद्धतियों में से एक है। जो गले के कैंसर लिम्फ नोड्स या आस-पास के अंगों में नहीं फैले हैं उनके लिए, रेडियोथेरेपी एकमात्र इलाज हो सकता है। रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) के दौरान, ट्यूमर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए उच्च-ऊर्जा एक्स-रे या प्रोटॉन बीम को ट्यूमर तक पहुंचाया जाता है। रेडिएशन (विकिरण) स्त्रोत के माध्यम से रेडिएशन (विकिरण) बाहरी रूप से (इक्स्टर्नल बीम रेडिएशन थेरेपी - बाहरी किरण विकिरण चिकित्सा) या आंतरिक रूप से (ब्रेकीथेरेपी) एक रेडिएशन (विकिरण) स्त्रोत को ट्यूमर के अंदर या बहुत करीब रखकर वितरित किया जा सकता है। उपचार की कुल प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) को अन्य उपचार विधियों, जैसे की सर्जरी और कीमोथेरेपी के साथ संयोजित किया जा सकता है।
रोग के चरण के आधार पर विभिन्न सर्जिकल प्रक्रियाओं की सिफारिश की जाती है :
शुरुआती चरण का गले का कैंसर जो लिम्फ नोड्स में नहीं फैला हैं उसके इलाज के लिए वाइड लोकल एक्सिश़न (विस्तृत स्थानीय छांटना) की सिफारिश की जाती है । इस प्रक्रिया के दौरान, ट्यूमर और उसके आसपास के स्वस्थ ऊतकों का एक छोटा हिस्सा निकाल दिया जाता है। यह प्रक्रिया एंडोस्कोपिक रूप से भी की जा सकती है।
लेरिन्जेक्टोमी के दौरान, वॉयस बॉक्स (स्वर यंत्र) का एक हिस्सा (पार्शल लेरिंजेक्टोमी) या संपूर्ण वॉयस बॉक्स (रेडिकल लैरिंजक्टोमी) को निकाल दिया जाता है । रैडिकल लेरिंजेक्टॉमी के मामले में, वॉयस बॉक्स को निकालने के बाद, सांस लेना सहज बनाने में मदद करने के लिए विंडपाइप (श्वास नलीका) को गले (स्टोमा) में बनाए गए छेद से जोड़ा जाता है। यह प्रक्रिया मरीज़ की बोलने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है; हालांकि, मरीज वॉइस बॉक्स के बिना बोलना सीखने के लिए स्पीच पैथोलॉजिस्ट की मदद ले सकते हैं।
रोग की सीमा के आधार पर गले का एक हिस्सा (पार्शल फैरिन्जेक्टमी आंशिक ग्रसनी उच्छेदन) या पूरा गला (रैडिकल फैरिन्जेक्टमी - पूर्ण ग्रसनी उच्छेदन) निकाल दिया जाता है। प्रभावित अंग की संरचना और कामकाज को बहाल करने के लिए इस प्रक्रिया के बाद रीकन्स्ट्रक्टिव (पुनर्निर्माण) सर्जरी की जा सकती है।
यदि गले का कैंसर आस पास के लिम्फ नोड्स में फैल गया है, तो नेक डिसेक्शन (गर्दन के विच्छेदन) या कैंसरयुक्त लिम्फ नोड्स को निकालने की सिफारिश की जा सकती है। मुख्य सर्जरी के दौरान ही नेक डिसेक्शन (गर्दन का विच्छेदन) किया जा सकता है। बेहतर नैदानिक परिणामों के लिए सर्जरी को अक्सर कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) जैसे अन्य उपचार विधियों के साथ संयोजित किया जाता है। ये उपचार से पहले ट्यूमर के आकार को कम करने में और सर्जरी के बाद में बची हुई कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं।
कीमोथेरेपी के दौरान, कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए मजबूत एंटी-कैंसर दवाओं का उपयोग किया जाता है। यह एक सिस्टमिक थेरेपी (प्रणालीगत चिकित्सा) है जिसे सर्जरी से पहले (नियोएडजुवेंट कीमोथेरेपी) ट्यूमर के आकार को कम करने और सर्जरी के बाद (एडजुवेंट कीमोथेरेपी) बची हुई कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए कीमोथेरेपी की सिफारिश की जाती है।
हालांकि यह गले के कैंसर के इलाज का मुख्य तरीका नहीं है, दुर्लभ मामलों में टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) की सलाह दी जाती है। यह उपचार दृष्टिकोण कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) के विकास को रोकने और उन्हें विभाजित होने से रोकने के लिए कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) से जुड़ी विशिष्ट कमजोरियों को लक्षित करता है।
इस चिकित्सा का अक्सर उपयोग नहीं किया जाता है, इम्यूनोथेरेपी गले के कैंसर के कुछ मामलों में आशाजनक परिणाम प्रदान करती है। कैंसर सेल्स (कोशिकाएं) विशिष्ट प्रोटीन उत्पन्न करती हैं, जो उन्हें प्रतिरक्षा सेल्स (कोशिकाओं) से छिपाने में मदद करती हैं। यह उपचार दृष्टिकोण इन कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की पहचान करने और उन पर हमला करने के लिए मरीज़ की खुद की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करता है।
हां, गले के कैंसर का इलाज संभव है। ज्यादातर मामलों में, सकारात्मक नैदानिक परिणामों के साथ इसका इलाज करना और रोग मुक्त जीवन जीना संभव है। हालाँकि, यह उस चरण पर भी निर्भर करता है जिस पर रोग का निदान किया गया है।
प्रारंभिक चरण के गले के कैंसर का बहुत आसानी से इलाज किया जाता है, जबकि उन्नत चरण के कैंसर के लिए अधिक व्यापक उपचार योजना की आवश्यकता होती है जिसमें एक से अधिक उपचार के तरीके शामिल हो सकते हैं।
शुरुआती पहचान किसी भी कैंसर पर जीत हासिल करने की कुंजी है, और इसलिए, किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना महत्वपूर्ण है। यदि गले से संबंधित कोई असामान्य लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता है, तो उसके लिए चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
गले का कैंसर कई जोखिम कारकों से जुड़ा हुआ है। तम्बाकू और शराब का सेवन गले के कैंसर के दो सबसे आम कारण हैं; तम्बाकू और शराब का सेवन दोनों गले के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकते हैं और विश्व स्तर पर अधिकांश घटनाओं के लिए यह कारक जिम्मेदार होते हैं। एक अन्य जोखिम कारक एचपीवी, या ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण है, जिसे हाल ही में बढी हुई गले के कैंसर की घटनाओं का कारण माना जाता है।
गले के कैंसर के उपचार में विभिन्न प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं, जिसमें आवाज में बदलाव और निगलने में परेशानी शामिल है, जो चिकित्सा पर निर्भर करता है। सर्जिकल प्रक्रिया द्वारा वोकल कॉर्ड्स को निकालना आवाज में बदलाव का एक सामान्य कारण है। आवाज बैठना रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) का एक अन्य दुष्प्रभाव है।
गले के कैंसर के इलाज का एक और दुष्प्रभाव है निगलने में कठिनाई जो लंबे समय तक मुँह का सूखना कुछ भी निगलने में असमर्थता होना यहां तक की लार निगलने में भी कठिनाई हो सकती है। बोलने में बदलाव, खाने में परेशानी, सूजन, चेहरे की कुरूपता, भूख की कमी और स्वाद में परिवर्तन यह सभी सामान्य दुष्प्रभाव होते हैं।
इनमें से अधिकांश दुष्प्रभाव समय के साथ समाप्त हो जाते हैं; यदि मरीज़ों को अपने दुष्प्रभावों को प्रबंधित करने में कठिनाई होती है, तो वे चिकित्सकीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पुनर्वास (रीहबिलटैशन) गले के कैंसर के प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और अधिकांश दुष्प्रभाव इस चरण के दौरान संबोधित किए जाते हैं।
हां, तम्बाकू का सेवन गले के कैंसर के सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है और इसलिए तम्बाकू छोड़ने से आपके गले के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
हालांकि आप गले के कैंसर को पूरी तरह से रोक नहीं सकते हैं, फिर भी आप अपने गले के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कुछ उपाय कर सकते