Feel free to reach out to us.
वजाइनल (योनि का) कैंसर अक्सर प्रारंभिक अवस्था में लक्षण पैदा नहीं करता है। हालांकि, नियमित पैप टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है।
वजाइनल (योनि का) कैंसर गाइनेकोलॉजिकल (स्रीरोग संबंधी) कैंसर का एक दुर्लभ रूप है, जो वजाइन (योनि) को लाइन करने वाली सेल्स (कोशिकाओं) से उत्पन्न होता है। आमतौर पर यह 50 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक देखा जाता है। दीर्घकालिक एचपीवी संक्रमण वजाइनल (योनि के) कैंसर के लिए जोखिम कारक पाया गया है।
शुरुआती पहचान के मामले में, वजाइनल (योनि के) कैंसर के अच्छे नैदानिक परिणाम सामने आते है और जीवित रहने की दर भी आशाजनक हो सकती है। वजाइनल (योनि के) कैंसर का अक्सर एक बहुविध दृष्टिकोण के साथ इलाज किया जाता है, जिसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) जैसे उपचार के तरीके शामिल होते हैं।
एजिस सेल (कोशिका) से वे उत्पन्न होते हैं उस सेल के प्रकार उसके आधार पर, वजाइनल (योनि के) कैंसर को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है :
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा वजाइनल (योनि के) कैंसर का एक सामान्य प्रकार है, और यह वजाइन (योनि) की भीतरी परत में शुरू होता है। यह वजाइनल (योनि के) कैंसर का प्रकार धीमी गति से बढ़ता है; हालाँकि, उन्नत अवस्था में, यह हड्डी, लंग्ज (फेफड़े) और लिवर (यकृत) जैसे महत्वपूर्ण अंगों में फैल सकता है।
एडेनोकार्सिनोमा विशेष प्रकार की सेल्स (कोशिकाओं) में शुरू होता है जिन्हें ग्लैंड्युलर सेल्स (ग्रंथीय कोशिकाएं) कहा जाता है, जो बलगम का उत्पादन करती हैं। इस प्रकार का कैंसर आस पास के लिम्फ नोड्स और लंग्ज (फेफड़ों) जैसे महत्वपूर्ण अंगों में भी फैल सकता है।
कैंसर का यह प्रकार दुर्लभ होता है और वजाइन (योनि) की दीवार में मौजूद संयोजी ऊतकों में बनता है।
वजाइन (योनि) मेलेनोमा, मेलेनोसाइट्स जो वजाइन (योनि) की दीवार में वर्णक - उत्पादक सेल्स (कोशिकाएं) होती हैं उन सेल्स (कोशिकाओं) से उत्पन्न होता है। वजाइन (योनि) सरकोमा की तरह ही कैंसर का यह प्रकार भी दुर्लभ होता है।
ज्यादातर मामलों में, शुरुआती चरणों में वजाइनल (योनि का) कैंसर कोई लक्षण नहीं दिखा सकता है। नियमित पैप परीक्षण के दौरान वजाइनल (योनि के) कैंसर का पता लगाया जा सकता है, सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) के अस्तर में असामान्य सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति की जांच करने के लिए पैप परीक्षण की सलाह दी जाती है।
निम्नलिखित लक्षण हैं जो वजाइनल (योनि के) कैंसर से जुड़े हैं :
हालांकि वजाइनल (योनि के) कैंसर का सटीक कारण ज्ञात नहीं है, लेकीन शोधकर्ताओं ने कुछ जोखिम कारकों की पहचान की है जो वजाइनल (योनि के) कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ाते हैं :
निम्नलिखित कई अन्य जोखिम कारक हैं जो एनल (गुदा) कैंसर के विकास से जुड़े हुए हैं:
उम्र के साथ वजाइनल (योनि के) कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर महिलाओं की उम्र 50 साल या उससे अधिक होती है जब उन्हें वजाइनल (योनि के) कैंसर का निदान किया जाता है।
दीर्घकालिक एचपीवी संक्रमण वजाइनल (योनि के) कैंसर सहित विभिन्न गाइनेकोलॉजिकल (स्त्रीरोग संबंधी) कैंसर के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है।
जिन महिलाओं का सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा के) कैंसर का व्यक्तिगत इतिहास होता है उन महिलाओं में वजाइनल (योनि का) कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।
जिन लोगों ने वजाइन (योनि) या पेल्विक (श्रोणि) क्षेत्र में रेडिएशन (विकिरण) प्राप्त किया है, उन लोगों में वजाइनल (योनि का) कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है।
दशकों पहले, डीईएस, जो एक सिंथेटिक एस्ट्रोजन हार्मोन होता है, गर्भपात और गर्भावस्था से संबंधित अन्य जटिलताओं को कम करने के लिए इसकी सिफारिश की जाती थी। जो महिलाएं जन्म से पहले डीईएस के संपर्क में आती है, उन महिलाओं में वजाइनल (योनि के) कैंसर के विकास का जोखिम अधिक पाया जाता है।
धूम्रपान से वजाइनल (योनि के) कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
वजाइनल (योनि के) कैंसर का पता लगाने और निदान करने के लिए डॉक्टर विभिन्न परीक्षणों की सिफारिश कर सकते हैं। निम्नलिखित परीक्षण विधियाँ हैं जिनकी आमतौर पर सिफारिश की जाती है :
जब कोई भी मरीज़ वजाइनल (योनि के) कैंसर के लक्षणों के साथ डॉक्टर के पास आता है, तो सबसे पहले डॉक्टर उसकी मेडिकल हिस्ट्री (चिकित्सा इतिहास) का अच्छी तरह से आकलन करता है। मरीज़ द्वारा अनुभव किए गए लक्षणों को समझने के बाद, डॉक्टर वजाइनल (योनि के) कैंसर के संकेतों के लिए मरीज़ की शारीरिक जाँच करता है।
एक पेल्विक (श्रोणि) परीक्षण के दौरान, डॉक्टर वजाइन (योनि), सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), यूटरस (गर्भाशय), ओवरीज (अंडाशय), फैलोपियन ट्यूब और रेक्टम (मलाशय) जैसे प्रमुख अंगों की जांच करते है। वजाइनल (योनि के) कैंसर के संकेत जैसे की किसी भी प्रकार की गांठ या कोई असामान्य घाव को देखने के लिए डॉक्टर हाथों में दस्ताने पहनकर चिकनाई वाली उंगली मरीज़ की योनि में डालते हैं।
पैप स्मीयर या पैप परीक्षण सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) और वजाइन (योनि) को लाइन करने वाली सेल्स (कोशिकाओं) को इकट्ठा करने के लिए की जाने वाली एक प्रक्रिया है। कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति का पता लगाने के लिए इन सेल्स (कोशिकाओं) की आगे एक माइक्रोस्कोप के तहत जांच की जाती है।
कोलपोस्कोपी के दौरान, वजाइन (योनि) और सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) के क्षेत्रों में असामान्य घावों की उपस्थिति की जांच करने के लिए वजाइन (योनि) में एक विशेष उपकरण जिसे कोलपोस्कोप कहा जाता है, उसे डाला जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान, डॉक्टर आगे के विश्लेषण के लिए ऊतक के नमूने इकठ्ठा करने पर विचार कर सकते हैं; ऊतक के नमूने को इकठ्ठा करने के लिए चम्मच के आकार का एक विशेष यंत्र जिसे क्युरेट कहा जाता है, उसका उपयोग किया जाता है।
बायोप्सी के दौरान, वजाइन (योनि) और सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) से ऊतक के नमूने इकठ्ठा किए जाते हैं और वजाइनल (योनि के) कैंसर के संकेतों के लिए एक माइक्रोस्कोप के तहत उस नमूने की जांच की जाती है।
वजाइनल (योनि के) कैंसर के प्रबंधन के लिए कई उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। उपचार योजना रोग का चरण, ट्यूमर का सटीक स्थान, ट्यूमर का ग्रेड, मरीज़ की उम्र और उसकी कुल स्वास्थ्य स्थिति आदि जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करने के बाद तैयार की जाती है ।
वजाइनल (योनि के) कैंसर के लिए उपलब्ध मुख्य उपचार विकल्पों में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) और कीमोथेरेपी शामिल हैं।
वजाइनल (योनि के) कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी मुख्य उपचार है। रोग के चरण के आधार पर वजाइनल (योनि के) कैंसर के प्रबंधन के लिए विभिन्न सर्जिकल प्रक्रियाओं की सिफारिश की जाती है।
सर्जरी वजाइनल (योनि के) कैंसर का सबसे आम उपचार है। निम्नलिखित सर्जिकल प्रक्रियाओं का उपयोग किया जा सकता है:
यह सर्जिकल प्रक्रिया ट्यूमर को स्वस्थ ऊतक के एक छोटे हिस्से के साथ हटा देती है जिसे मार्जिन कहा जाता है।
इस सर्जिकल प्रक्रिया में रोग की सीमा के आधार पर या तो वजाइन (योनि) के एक हिस्से (पार्शल वैजिनेक्टॉमी) या पूरे वजाइन (योनि) (रेडिकल वैजिनेक्टॉमी) को निकालने की सिफारिश की जाती है।
इस प्रक्रिया के दौरान वजाइन (योनि) के साथ-साथ यूटरस (गर्भाशय) और सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) को भी निकाल दिया जाता है। हिस्टेरेक्टॉमी या तो पेट में एक बड़े चीरे (टोटल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी) या छोटे चीरों (लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी) के माध्यम से की जा सकती है।
लिम्फैडेनेक्टॉमी वजाइन (योनि) के आस पास के लिम्फ नोड्स को निकालने के लिए की जाने वाली एक सर्जिकल प्रक्रिया है। बाद में कैंसर के संकेतों के लिए इन लिम्फ नोड्स की जांच की जाती है। यदि ऊपरी वजाइन (योनि) में कैंसर पाया जाता है तो पेल्विक (श्रोणि) क्षेत्र में मौजूद लिम्फ नोड्स निकाल दिए जाते हैं; जबकि निचले क्षेत्र में कैंसर मौजूद होने पर ग्रॉइन (पेट और जांध के बीच का भाग) में मौजूद लिम्फ नोड्स का ऑपरेशन किया जाता है।
यह सर्जिकल प्रक्रिया सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), ओवरीज (अंडाशय) और वजाइन (योनि) के साथ कोलन (बृहदान्त्र), मलाशय (रेक्टम) और ब्लैडर (मूत्राशय) सहित पेल्विक (श्रोणि) क्षेत्र में मौजूद सभी महत्वपूर्ण अंगों को निकाल देती है। इन अंगों के पास स्थित लिम्फ नोड्स को भी निकाल दिया जाता है। मूत्र और मल को बाहर निकालने के लिए एक कृत्रिम छिद्र बनाया जाता है जिसे स्टोमा कहा जाता है । इन छिद्रों के माध्यम से, मल और मूत्र को संग्रह बैग में इकठ्ठा किया जाता है, जिसे बार-बार खाली करने की आवश्यकता होती है।
वजाइनल (योनि के) कैंसर के कुछ मामलों का इलाज लेजर सर्जरी से किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के दौरान, ट्यूमर को एक लेजर बीम (जो तीव्र-ऊर्जा, सिंगल वेवलेंथ लाईट का एक संकीर्ण बीम होता है) का उपयोग करके नष्ट कर दिया जाता है जो ट्यूमर की ओर निर्देशित होता है। यह एक नॉन - इनवेसिव (बिना चिरफाड वाली) प्रक्रिया होती है और इस प्रक्रिया में उपचार संबंधी जटिलताएं कम होती है।
रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) में कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने या उन्हें विभाजित करने और मेटास्टेसिस करने से रोकने के लिए उच्च-ऊर्जा एक्स-रे या रेडिएशन (विकिरण) के अन्य रूपों का उपयोग करना शामिल होता है। रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) या तो बाह्य रूप से दी जा सकती है एक्स्टर्नल बीम रेडिएशन थेरेपी (बाहरी किरण विकिरण चिकित्सा) या आंतरिक रूप से इंटर्नल बीम रेडिएशन थेरेपी (आंतरिक किरण विकिरण चिकित्सा) या ब्रेकीथेरेपी)। एक्स्टर्नल बीम रेडिएशन थेरेपी (बाहरी किरण विकिरण चिकित्सा) के दौरान, रेडिएशन बीम (विकिरण किरणों) को बाहरी रेडिएशन (विकिरण) स्रोत के माध्यम से ट्यूमर की ओर निर्देशित किया जाता है। दूसरी ओर, ब्रैकीथेरेपी में ट्यूमर के अंदर या उसके पास एक रेडिएशन (विकिरण) स्रोत (रेडिओएक्टिव पदार्थ) रखना शामिल होता है। इस स्रोत से निकलने वाला रेडिएशन (विकिरण) ट्यूमर सेल्स (कोशिकाओं) को मारता है। रेडिओएक्टिव पदार्थ नीडल, सीड या कैथेटर के माध्यम से प्रशासित किया जा सकता है। वजाइनल (योनि के) कैंसर के चरण के आधार पर डॉक्टर द्वारा रेडिएशन (विकिरण) की खुराक तय की जाती है।
कीमोथेरेपी के दौरान, ट्यूमर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने और कैंसर के विकास को सीमित करने के लिए शक्तिशाली एंटी-कैंसर दवाएं दी जाती हैं। कीमोथेरेपी को मौखिक रूप से, नसों के माध्यम से (इंट्रावेनस्ली) या मांसपेशियों के माध्यम से (इंट्रामस्क्युलर) प्रशासित किया जा सकता है। सर्जरी से ठीक पहले ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए कीमोथेरेपी दी जा सकती है जिसे नियोएडजुवेंट कीमोथेरेपी कहा जाता है या सर्जरी के बाद बची हुई कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए कीमोथेरेपी दी जा सकती है जिसे एडजुवेंट कीमोथेरेपी कहा जाता है । उपचार की कुल प्रभावकारिता बढ़ाने के लिए कीमोथेरेपी को रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) के संयोजन में भी प्रशासित किया जा सकता है।
यदि प्रारंभिक चरण में इसका पता चल जाए, तो वजाइनल (योनि के) कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। आज उपचार के कई विकल्प उपलब्ध हैं, और डॉक्टर ऐसी उपचार योजना तैयार कर सकते हैं जो न केवल जीवित रहने की दर में सुधार करती हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
एचपीवी संक्रमण वाली सभी महिलाओं को वजाइनल (योनि का) कैंसर नहीं होता है। हालांकि, दीर्घकालिक एचपीवी संक्रमण वजाइनल (योनि के) कैंसर के जोखिम कारकों में से एक है। इसलिए जरूरी है कि एचपीवी संक्रमण को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द इसका इलाज कराएं। वजाइनल (योनि के) कैंसर के अलावा, एचपीवी संक्रमण भी अन्य गाइनेकोलॉजिकल (स्त्रीरोग संबंधी) कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
यह पूरी तरह से रोग के चरण, ट्यूमर के सटीक स्थान और मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। उपचार से पहले, आप अपने इलाज करने वाले डॉक्टर से बात कर सकते हैं जो संभावित प्रजनन संरक्षण विकल्पों या आपको बच्चा पैदा करने के अन्य तरीकों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
दुर्लभ मामलों में, वजाइनल (योनि के) कैंसर कई सालों के बाद वापस आ सकते हैं। हालांकि, अगर शुरुआती चरण में ही वजाइनल (योनि के) कैंसर का पता चल जाए तो इनका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। आपके वजाइनल (योनि के) कैंसर के उपचार के बाद एक सख्त फालो – अप (अनुवर्ती) योजना का पालन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
हालांकि कोई निवारक उपाय नहीं हैं जो पूरी तरह से वजाइनल (योनि के) कैंसर को रोक सकते हैं, लेकीन कुछ उपाय हैं जो आप इस बीमारी के विकास के अपने जोखिम को कम करने के लिए कर सकते हैं :