Feel free to reach out to us.
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर तब होता है जब वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र का अस्तर बनाने वाली सेल्स (कोशिकाएं) असामान्य रूप से विभाजित होने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उनमें वुल्वर (योनिमुख) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। होम (मुखपृष्ठ) / कैंसर के प्रकार / वुल्वर (योनिमुख) कैंसर
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर तब होता है जब वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र का अस्तर बानाने वाली सेल्स (कोशिकाएं) असामान्य रूप से विभाजित होने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं।
वुल्वा (योनिमुख) महिलाओं के बाहरी जननांग को दिया गया शब्द है। वुल्वा (योनिमुख) लेबिया मेजोरा और लेबिया मिनोरा (योनि के भीतरी और बाहरी होंठ), पुडेंडल क्लेफ्ट, मॉन्स प्यूबिस, बार्थोलिन ग्रंथियां, क्लिटोरीस और वजाइन (योनि) और मूत्रमार्ग के ओपनिंग के लिए सामूहिक शब्द है।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर दुर्लभ कैंसर में से एक है जो किसी भी आयु वर्ग की महिलाओं में हो सकता है। हालांकि, यह वृद्ध महिलाओं में अधिक आम पाया जाता है।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के पहले लक्षणों में से एक वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र में एक गांठ या घाव है। वुल्वर (योनिमुख) कैंसर आमतौर पर धीमी गति से बढ़ते हैं और वुल्वर इंट्रापीथेलियल नियोप्लासिया के रूप में शुरू होते हैं, यानी, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर की कैंसरपूर्व स्थिति, जिसमें वुल्वा (योनिमुख) की परत में स्वस्थ सेल्स (कोशिकाएं) विषम परिवर्तन दिखाना शुरू कर देती हैं।
वे जिस प्रकार की सेल (कोशिका) से उत्पन्न होते हैं, उसके आधार पर, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है :
निम्नलिखित कुछ अपेंडिक्स ट्यूमर के प्रकार हैं :
यह वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का सबसे आम प्रकार है, और यह वुल्वा (योनिमुख) की सतह पर बनता है। इस वुल्वर (योनिमुख) कैंसर प्रकार की घटनाओं को एचपीवी संक्रमण से जोड़ा जाता है।
यह स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का एक उपप्रकार है जो आमतौर पर धीमी गति से बढ़ता है।
यह कैंसर का प्रकार आमतौर पर वुल्वर (योनिमुख) स्वेट ग्लैंड्स या बार्थोलिन ग्लैंड्स में शुरू होता है। यह वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के एक छोटे प्रतिशत के लिए जिम्मेदार होता है।
यह कैंसर मेलेनोसाइट्स जो वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र में मौजूद वर्णक-उत्पादक सेल्स (कोशिकाएं) होती हैं उसमें बनते है।
सरकोमा वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र में त्वचा के नीचे मौजूद संयोजी ऊतक में बनता है।
प्रारंभिक अवस्था में, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर वाले मरीज़ों में कोई लक्षण नहीं हो सकते हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, इसके लक्षण स्पष्ट होने शुरू हो सकते हैं :
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का सटीक कारण अज्ञात रहता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने कुछ जोखिम काकों की पहचान की है जो वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ा सकते हैं :
हालांकि वुल्वर (योनिमुख) कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, यह 55 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक पाया जाता है।
ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संपर्क में आने वाले लोगों में विभिन्न प्रकार के गाईनेकोलॉजिकल (स्त्री रोग संबंधी) कैंसर के साथ-साथ वुल्वर (योनिमुख) कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।
धूम्रपान करने वाली महिलाओं में वुल्वर (योनिमुख) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
जिन लोगों में इम्यूनोसप्रेसेन्ट्स या एचआईवी संक्रमण जैसी स्वास्थ्य स्थितियों के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, उन लोगों में भी वुल्वर (योनिमुख) कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
वुल्वर इंट्रापीथेलियल नियोप्लासिया का इतिहास होना, जो कि वुल्वर (योनिमुख) कैंसर की प्रारंभिक स्थिति है, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए भी एक जोखिम कारक है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस स्थिति वाले सभी लोगों को वुल्वर (योनिमुख) कैंसर नहीं होता हैं - यह स्थिति केवल बीमारी के जोखिम को बढ़ाती है
कुछ त्वचा विकार, जैसे लाइकेन स्क्लेरोसस, जिसमें वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र में त्वचा पतली और खुजलीदार हो जाती है, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती है।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का पता लगाने और निदान करने के लिए डॉक्टर द्वारा विभिन्न परीक्षणों की सिफारिश की जाती है।
यदि किसी व्यक्ति को वुल्वर (योनिमुख) कैंसर होने का संदेह है, तो डॉक्टर शारीरिक परीक्षण की सलाह देते हैं, जिसमें वुल्वर और पेल्विक क्षेत्रों की बीमारी के संकेतों की जांच की जाती है। कुछ महत्वपूर्ण चिकित्सा स्थितियों, पिछले चिकित्सा उपचारों, एलर्जी आदि के बारें में बेहतर समझने के लिए डॉक्टर मरीज़ की मेडिकल हिस्ट्री (चिकित्सा इतिहास) का भी अध्ययन कर सकते हैं।
कोलपोस्कोपी एक विशेष उपकरण है जिसका उपयोग वुल्वा (योनिमुख) , वजाइन (योनि) और सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) के क्षेत्रों की जांच करने के लिए किया जाता है। यह रोशनी वाला उपकरण आवर्धित करके दिखाता है और डॉक्टर को इन क्षेत्रों की अच्छी तरह से जांच करने और क्या कहीं कोई असामान्यताएं हैं इसका पता लगाने में भी मदद करता है।
यदि वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का संदेह होता है, तो डॉक्टर निश्चित निदान प्राप्त करने के लिए बायोप्सी की सिफारिश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, वुल्वा (योनिमुख) के संदिग्ध क्षेत्र से ऊतक का एक छोटा सा नमूना इकठ्ठा किया जाता है और कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति के बारें में पता लगाने के लिए माइक्रोस्कोप के तहत इस नमूने की जांच की जाती है।
इसके अलावा, डॉक्टर सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन जैसे इमेजिंग परीक्षण की सिफारिश कर सकते हैं, और इसके साथ ही क्या कैंसर आसपास के अंगों में फैल गया है या नहीं इसकी जांच करने के लिए सिस्टोस्कोपी और प्रोक्टोस्कोपी जैसे अन्य परीक्षण की भी सिफारिश कर सकते हैं । पूरे कैंसर उपचार के दौरान इन इमेजिंग परीक्षणों की सिफारिश की जा सकती है क्योंकि ये रोग की स्टेजिंग, उपचार योजना और चिकित्सा निगरानी में भी मदद करते हैं।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए रोग का चरण, ट्यूमर का सटीक स्थान, ट्यूमर का आकार, मरीज़ की उम्र, मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति और उसकी प्राथमिकताएँ जैसे कई कारकों के आधार पर उपचार योजना बनाई जाती है । वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए उपलब्ध मुख्य उपचार विकल्पों में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा), कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी (लक्षित चिकित्सा) और इम्यूनोथेरेपी शामिल हैं।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के इलाज का मुख्य तरीका सर्जरी है। सर्जरी का प्राथमिक लक्ष्य मरीज़ के यौन कार्य को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को हटाना होता है। वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए कई सर्जिकल विकल्प उपलब्ध हैं; रोग के चरण के आधार पर डॉक्टर निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प की सिफारिश कर सकते हैं :
एक्सिश़न (छांटने) में ट्यूमर को हटाने के साथ-साथ ट्यूमर के आस पास के स्वस्थ ऊतक की एक छोटी मात्रा जिसे मार्जिन कहा जाता है उसे भी निकालना शामिल होता है। स्थिति की गंभीरता के आधार पर, डॉक्टर वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के प्रभावी प्रबंधन के लिए या तो वाईड लोकल एक्सिश़न (विस्तृत स्थानीय छांटना) (स्वस्थ ऊतक की एक छोटी मात्रा के साथ ट्यूमर को निकालना) या रैडिकल एक्सिश़न (पूरी तरह से छांटना) (स्वस्थ ऊतक की एक बड़ी मात्रा के साथ ट्यूमर को निकालना) की सिफारिश कर सकते हैं।
यदि कैंसर के लिम्फ नोड्स में फैलने का संदेह होता है, तो डॉक्टर कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति के लिए लिम्फ नोड्स को निकालने और उसकी जांच करने की सिफारिश कर सकते हैं। यदि रोग लिम्फ नोड्स में फैल गया है, तो कैंसर के आस-पास के अंगों में फैलने की संभावना को कम करने के लिए कई लिम्फ नोड्स को निकाला जा सकता है।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर जो आसपास के अंगों में फैल गया है उसके इलाज के लिए पेल्विक एक्सेंटरेशन की सिफारिश की जा सकती है । इस सर्जिकल प्रक्रिया में पेल्विक (श्रोणि) क्षेत्र में मौजूद प्रमुख अंगों को निकालना शामिल होता है, जैसे कि वुल्वा (योनिमुख) , वजाइन (योनि), सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), यूटरस (गर्भाशय), ओवरीज (अंडाशय), फैलोपियन ट्यूब, निचली बड़ी आंत और ब्लैडर (मूत्राशय) के साथ रेक्टम (मलाशय)। इस सर्जरी के बाद, एक कृत्रिम छिद्र जिसे स्टोमा कहा जाता है, बनाया जा सकता है और मूत्र और मल के उत्सर्जन के लिए इसे संग्रह बैग से जोड़ा जा सकता है।
लेजर सर्जरी में कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए फोकस्ड लेजर बीम का उपयोग करना शामिल होता है। लेजर सर्जरी का उपयोग बड़े पैमाने पर वुल्वर इंट्रापीथेलियल नियोप्लासिया और प्री-इनवेसिव वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।
वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) को कीमोथेरेपी और सर्जरी जैसे अन्य उपचार के तरीकों के संयोजन में प्रशासित किया जा सकता है - यह उपचार की कुल प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए हाई एनर्जी रेडिएशन बीम (उच्च-ऊर्जा विकिरण किरणों) का उपयोग करती है, जो एक्स-रे या प्रोटॉन बीम हो सकती है।आमतौर पर, वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के लिए, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) बाहरी रूप से दी जाती है।
कीमोथेरेपी एक उपचार पद्धति है जो शरीर में कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को मारने के लिए मजबूत एंटीकैंसर दवाओं का उपयोग करती है। कीमोथेरेपी को मौखिक रूप से या नसों के माध्यम से (इंट्रावेनस्ली) प्रशासित किया जा सकता है। यह कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को विभाजित होने और अन्य अंगों में फैलने से रोकने या धीमा करने में मदद करता है। ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए सर्जरी से पहले रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) के साथ कीमोथेरेपी दी जा सकती है। यह वुल्वर (योनिमुख) कैंसर जो पास के लिम्फ नोड्स में फैल गया है उसके लिए सिफारिश किए जाने वाले सामान्य उपचारों में से एक है ।
हां, अगर जल्दी पता चल जाए, तो ज्यादातर मामलों में वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। आज कई उपचार विकल्प उपलब्ध हैं जो वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के सफल प्रबंधन में सहायता कर सकते हैं।
प्रारंभिक अवस्था में वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का पता लगाने के लिए, महिलाओं को वुल्वर (योनिमुख) क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है। किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे निदान में देरी हो सकती है और नैदानिक परिणाम खराब हो सकते हैं।
अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों ने सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर का इलाज कराया है, उनमें कई अन्य कैंसर के साथ-साथ वुल्वर (योनिमुख) कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। ऐसा कहा जाता है की, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर वाले सभी मरीज़ों में वुल्वर (योनिमुख) कैंसर विकसित नहीं होता है। यदि आपने पहले सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर का उपचार प्राप्त किया है, तो आप अपने डॉक्टर से बात कर सकती हैं जो आपको अपने वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के जोखिम को कम करने की सर्वोत्तम प्रथाओं के बारें में जानकारी दे सकते है जिनका पालन करके आप अपने वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के जोखिम को कम कर सकती हैं।
हां, दुर्भाग्य से, कुछ मामलों में वुल्वर (योनिमुख) कैंसर वापस आ सकता है। हालांकि, अगर वुल्वर (योनिमुख) कैंसर का जल्दी पता चल जाए तो उनका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। उपचार के बाद, मरीज़ों को अपनी फालो अप अपॉइंटमेंट (अनुवर्ती नियुक्तियों) को सख्ती से जारी रखना चाहिए, जिससे डॉक्टरों को प्रारंभिक अवस्था में रिकर्न्स (पुनरावर्तन) को पकड़ने और उचित उपचार करने में मदद मिलेगी।
यह रोग की गंभीरता या रोग की अवस्था पर निर्भर करता है। शुरुआती चरण के वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के अधिकांश मामलों में उपचार के बाद भी महिलाएं बच्चे पैदा कर सकती हैं। अन्य मामलों में, डॉक्टर प्रजनन क्षमता संरक्षण के तरीकों की सिफारिश कर सकते हैं जिसके माध्यम से मरीज़ उपचार के बाद बच्चे पैदा कर सकते हैं।
कोई भी वुल्वर (योनिमुख) कैंसर को पूरी तरह से नहीं रोक सकता है क्योंकि इस स्थिति का कोई भी सटीक कारण पता नहीं है। हालाँकि, कुछ उपाय हैं जिनका पालन करके आप वुल्वर (योनिमुख) कैंसर के विकास के अपने जोखिम को कम कर सकते हैं :