Feel free to reach out to us.
विल्म्स ट्यूमर या नेफ्रोब्लास्टोमा एक दुर्लभ प्रकार का किडनी (गुर्दे का) कैंसर है जो बच्चों में अधिक प्रचलित है। विल्म्स ट्यूमर के पहले लक्षणों में से एक पेट में सूजन है।
विल्म्स ट्यूमर या नेफ्रोब्लास्टोमा एक दुर्लभ प्रकार का किडनी (गुर्दे का) कैंसर है जो बच्चों में अधिक प्रचलित है। बच्चों में देखे जाने वाले किडनी (गुर्दे के) कैंसर के 10 मामलों में से 9 मामलें विल्म्स ट्यूमर के होते है।
ज्यादातर मामलों में, नेफ्रोब्लास्टोमा का सकारात्मक नैदानिक परिणामों के साथ इलाज किया जा सकता है।
विल्म्स ट्यूमर से जुड़े पहले लक्षणों में से एक पेट में सूजन है। विल्म्स ट्यूमर के लक्षण अन्य कम गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के समान ही होते है और आसानी से नजरअंदाज किए जाते हैं।
इसलिए, माता-पिता को इस स्थिति से जुड़े लक्षणों के प्रति सचेत रहना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को इसकी सूचना देनी चाहिए।
विल्म्स ट्यूमर का सटीक कारण अज्ञात है। हालांकि, विल्म्स ट्यूमर के कुछ जोखिम कारकों की पहचान की गई है :
यह कैंसर का प्रकार चार साल और उससे कम उम्र के बच्चों में अधिक प्रचलित है। यह वयस्कों में अत्यंत दुर्लभ है।
विल्म्स ट्यूमर का पारिवारिक इतिहास होने से इस बीमारी के विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है।
विल्म्स ट्यूमर का निदान करते समय डॉक्टर विभिन्न परीक्षणों की सिफारिश कर सकते हैं :
किसी भी परीक्षण का सुझाव देने से पहले, डॉक्टर विल्म्स ट्यूमर के संकेतों के लिए मरीज़ की अच्छी तरह से जांच करता है, जो पेट में सूजन, दर्द, उच्च रक्तचाप, असामान्य वृद्धि आदि हो सकता है। वह मरीज़ की मेडिकल हिस्ट्री (चिकित्सा इतिहास) का आकलन करने पर भी ध्यान दे सकता है।
यदि डॉक्टर को विल्म्स ट्यूमर का संदेह होता है, तो वह ट्यूमर के विकास के बारे में अधिक जानकारी के लिए इमेजिंग परीक्षण की सिफारिश कर सकता है। एमआरआई स्कैन, पेट का सीटी स्कैन, हड्डी का स्कैन आदि के साथ सुझाए जाने वाले पहले इमेजिंग परीक्षणों में से एक है पेट का अल्ट्रासाउंड स्कैन। यह परीक्षण आंतरिक संरचनाओं की विस्तृत छवियां बनाते है जो डॉक्टरों को सटीक निदान पर पहुंचने में मदद करती है। क्या कैंसर आस-पास के अंगों में फैल गया है या नहीं इसकी जांच करने के लिए भी यह परीक्षण महत्वपूर्ण हैं। अक्सर पूरे उपचार के दौरान बीमारी की स्टेजिंग, उपचार योजना और चिकित्सा निगरानी और रोग की रिस्टेजिंग के लिए इमेजिंग परीक्षण की सिफारिश की जाती हैं।
विल्म्स ट्यूमर के निश्चित निदान के लिए बायोप्सी की सिफारिश की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान, संदिग्ध क्षेत्र से ऊतक का एक नमूना इकठ्ठा किया जाता है और कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) की उपस्थिति के लिए उसकी जाँच की जाती है।
विल्म्स ट्यूमर के निदान के लिए किसी रक्त परीक्षण की सिफारिश नहीं की जाती है। केवल मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति, लिवर (यकृत) और किडनी (गुर्दे) के कार्य आदि की जांच करने के लिए उनकी सिफारिश की जा सकती है।
विल्म्स ट्यूमर के लिए उपचार योजना रोग का चरण, ट्यूमर का आकार और मरीज़ की कुल स्वास्थ्य स्थिति जैसे कई कारकों पर विचार करने के बाद तैयार की जाती है। विल्म्स ट्यूमर के लिए उपलब्ध मुख्य उपचार विकल्पों में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) और कीमोथेरेपी शामिल हैं।
विल्म्स ट्यूमर का प्राथमिक इलाज सर्जरी है। बेहतर उपचार प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए इस प्रक्रिया को अन्य उपचार विकल्पों, अर्थात् रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) और कीमोथेरेपी के साथ संयोजित किया जा सकता है। रोग के चरण के आधार पर, विल्म्स ट्यूमर के सफल प्रबंधन के लिए निम्नलिखित में से एक सर्जरी की सिफारिश की जा सकती है
पार्शल नेफरेक्टोमी के दौरान, सर्जन आसपास के स्वस्थ ऊतकों की थोड़ी मात्रा के साथ ट्यूमर को निकाल देता है।
आसपास के ऊतकों और लिम्फ नोड्स के साथ पूरी किडनी (गुर्दे) को निकालने की प्रक्रिया को रेडिकल नेफरेक्टोमी कहा जाता है।
रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) एक स्थानीय चिकित्सा है जो हाई – एनर्जी रेडिएशन बीम (उच्च-ऊर्जा विकिरण किरणों) का उपयोग करके कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट कर देती है। ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए सर्जरी से पहले और सर्जरी के बाद बची हुई कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को मारने के लिए रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) दी जा सकती है।
कीमोथेरेपी विल्म्स ट्यूमर के लिए सिफारिश की जाने वाली एक सिस्टमिक थेरेपी (प्रणालीगत चिकित्सा) है। यह पूरे शरीर में कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए शक्तिशाली एंटीकैंसर दवाओं का उपयोग करती है। कुछ मामलों में, कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने के लिए एक से अधिक कीमो दवा का उपयोग किया जा सकता है। आमतौर पर, सर्जरी से पहले ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए कीमोथेरेपी दी जाती है (नियोएडजुवेंट कीमोथेरेपी) और सर्जरी के बाद बची हुई कैंसर सेल्स (कोशिकाओं) को नष्ट करने और पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने के लिए भी कीमोथेरेपी दी जाती है (एडजुवेंट कीमोथेरेपी)।
विल्म्स ट्यूमर अत्यधिक उपचार योग्य कैंसर में से एक है। विल्म्स ट्यूमर वाले अधिकांश बच्चे उपचार के बाद सामान्य जीवन जीते हैं। फिर भी, माता-पिता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इस बीमारी से जुड़े किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें। लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से निदान में देरी हो सकती है, जो बाद में खराब नैदानिक परिणामों का कारण बन सकता है।
सबसे पहले, घबराएं नहीं। दूसरी बात, किसी भी तरह की देरी न करें। तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करें और कारण जानने के लिए आवश्यक परीक्षण करवाएं। डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।
यदि यह विल्म्स ट्यूमर या कोई अन्य स्थिति है, तो सुनिश्चित करें की आप इस स्थिति के बारें में जानने के लिए अपने डॉक्टर से अधिक से अधिक प्रश्न पूछें। यह आपको बीमारी को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा और उपचार से क्या उम्मीद कर सकते है यह जानने में भी आपकी सहायता करेगा । इसके साथ ही, आप उपलब्ध विभिन्न उपचार विकल्पों और फॉलो - अप (अनुवर्ती) देखभाल के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के लिए थोड़ा सा अनुसंधान भी कर सकते हैं।
हां, कुछ मामलों में विल्म्स ट्यूमर वापस आ सकता है। हालांकि, अगर इसका समय पर निदान किया जाए, तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
उपचार के बाद सख्त फॉलो - अप (अनुवर्ती) देखभाल और निगरानी रिलैप्स (पुनरावर्तन) के जोखिम को कम करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, मरीज़ के माता-पिता या देखभाल करने वाले लोगों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि मरीज़ अपनी फॉलो - अप अपॉइंटमेंट (अनुवर्ती नियुक्तियों) को जारी रखें और डॉक्टरों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
विल्म्स ट्यूमर से जुड़े जोखिम कारक (उम्र, आनुवंशिक विकार, पारिवारिक इतिहास आदि) को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। साथ ही, यह स्थिति किसी भी प्रकार के जीवन या वर्ग से संबंधित जोखिम कारकों से जुड़ी नहीं है। इसलिए, वर्तमान में विल्म्स ट्यूमर के जोखिम को रोकने या नियंत्रित करने का कोई ज्ञात तरीका उपलब्ध नहीं है।
हालांकि, जिन लोगों को विल्म्स ट्यूमर होने का जोखिम अधिक होता है, उन लोगों को अपने विल्म्स ट्यूमर के जोखिम को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों को समझने के लिए डॉक्टरों की मदद लेनी चहिए जो इस बीमारी के जोखिम को कुछ हद तक कम करने में उनकी मदद कर सकते हैं।